Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जालियांवाला बाग की पवित्र माटी का यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान परिसर में भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    जालियांवाला बाग की पवित्र माटी का यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान परिसर में भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2020Updated:February 20, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जालियांवाला बाग की पवित्र माटी का यामिनी कांत शैक्षणिक संस्थान परिसर में भव्य स्वागतÔ

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित ” नमन करो इस माटी को रथ यात्रा आज सालबानी स्थित यामिनी कांत बीo एडo कॉलेज पहुँची जहाँ जालियावाला बाग की माटी का भव्य स्वागत कॉलेज के प्राचार्य सहित शिक्षक शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया एवं श्रद्धांजलि अर्पण कर वीर शहीदों को याद किया । साथ ही इस अवसर पर नमन करो इस माटी को विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन कॉलेज स्थित सभागार में किया गया।
    संगोष्ठी का आयोजन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं माँ भारती, विद्या की जननी माँ सरस्वती तथा युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
    ज्ञात हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जालियाँवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण देश भर में जालियाँवाला बाग हत्याकांड में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के खून से लथपथ पुण्य माटी को संपूर्ण भारतवर्ष के करोड़ों युवाओं के बीच में लेकर जाने का लक्ष्य रखा है ,ताकि देश का युवा वर्ग जालियाँवाला बाग की इस निर्मम एवं बर्बरतापूर्ण हत्या की घटना के विषय को जान सके और इस घटना को स्मरण मात्र से देश के युवाओ के अंदर प्रखर राष्ट्रवाद की अलख जगे।
    जैसा कि आप सभी को ज्ञात है कि 13 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर स्थित जालियाँवाला बाग में बैसाखी के दिन रॉलेट एक्ट जैसे काला कानून के विरोध में शांतिपूर्ण सभा कर रहे देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर अंग्रेज सैन्य अधिकारी जनरल डायर ने बर्बरता पूर्वक गोलियां चलाकर एक विशाल नरसंहार किया था। इस घटना का भारत सहित विश्व के लगभग सभी देशों ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी । इतिहासकारों ने इस घटना को दुनिया का सबसे ज्यादा बर्बरता पूर्ण घटना करार दिया। यहाँ तक कि इस घटना के लिए जिम्मेवार ब्रिटेन ने भी इसे अपनी सबसे बड़ी गलती स्वीकार किया ।ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन भारत स्थित इस जालियाँवाला बाग हत्याकांड स्थल का दौरा कर अपने पूर्वजों द्वारा की गई इस आमानवीय घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए भारतवासियों से क्षमा याचना किया था ।
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश का राष्ट्रवादी छात्र संगठन होने के नाते इस जालियाँवाला बाग हत्याकांड में शहीद देश के हजारों वीर सपूतों की शहादत को याद करते हुए ” *नमन करो इस माटी को* “कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि देश के वर्तमान पीढ़ी के करोड़ों लोग भी इस बर्बरतापूर्ण घटना को जान सके।
    संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री श्री सुजीत वर्मा

    ने कहा कि,” जलियाँवाला बाग की घटना भारत ही नही बल्कि विश्व इतिहास की एक बहुत ही निंदनीय घटना थी जिस प्रकार शांतिपूर्ण भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई , उसने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी। जलियाँवाला बाग की घटना ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में आग में घी का काम किया जिसक परिणामस्वरूप अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों का आक्रोश बढा एवं भारत की आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ। इस घटना में शहीद देश के क्रांतिकारी वीरों से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। ”
    प्रांत सह मंत्री श्री बापन घोष ने कहा कि, ” देश के बलिदानी ही हमें देश के लिए जीने मरने की प्रेरणा देती है जलियावाला बाग का स्मरण मात्र से भारत के युवाओं में राष्ट्रवाद की चिंगारी फूटने लगती है।”
    कॉलेज प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि हमारे इतिहास में ही हमारी जड़ें निहित हैं इसलिए जरूरी है कि हम स्वतंत्रता संग्राम के समय की घटनाओं को स्मरण कर देशभक्ति की लौ जलाए रखें । जे के एम हाईस्कूल की हेडमिस्ट्रेस जीतिका ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की यह पहल युवा पीढ़ी को एक सजग और जिम्मेदार नागरिक बनाएगी।
    मंच संचालन जे के बी एड कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर पूनम कुमारी ने किया ।
    धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्षा डॉक्टर मौसमी महतो ने किया ।
    कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    मौके पर पूर्व विभाग प्रचारक श्री परमानंद महतो जी , कॉलेज के व्याख्याता डॉ सोनाली राय ,प्रोफेसर पूनम कर्ण , प्रोफेसर सुशांति , प्रोफेसर नंदन आदि उपस्थित थे ।।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.