हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ JMM के उपवास कार्यक्रम का 23वाँ दिन .
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और केंद्र सरकार के साजिश के विरुद्ध मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं का उपवास 23वें दिन भी जारी रहा
झामुमो के नेताओं ने कहा कि राज्य में सामंतवादी ताकतों की फितरत रही है कैसे झारखंडियों को लूटा जाय और यहां की खनिज संपदा पर अपना कब्जा जमाया जाए।
इसी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने अपनी लड़ाई को तेज किया, तो इनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया जमी के कार्यकर्तों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड की जनता ने 5 साल का बहुमत दिया था और वह साढ़े 3 करोड़ जनता के घर-घर तक पहुंच के योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे थे और इसी को देखते हुए भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा साजिश के तहत उनको जेल भेजा गया है

