- वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की झारखंड सरकार स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दे: सिदेश्वर सरदार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे सोहदा पंचायत के मुख्य सड़क किनारे धामधूम चौक पर वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की235 वा जयंती मनाई की।इधर इस मौके पर आयोजित समारोह की संबोधित करते हुए भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के नेता सिदेश्वर सरदार ने कहा कि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की झारखंड सरकार स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा दे। उन्होंने 1793 में ब्रिटिश सरकार के भूमि बंदोबस्ती के खिलाफ संघर्ष किया व जल ,जंगल ,जमीन के साथ_ साथ आजीविका के लिए संघर्ष किया। पारम्परिक स्वशासन व्यवस्था को बचाने के लिए भी अपनी जान की कुर्बानी कर दी। इस दौरान भूमिज नेता जयपाल सिंह, ने कहा कि गंगा नारायण सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1790 में नीमडीह प्रखण्ड के बांध डीह में हुआ था। आज भूमिज समाज के लिए ऐतिहासिक दिन है। ब्रिटिश सरकार के अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की उन्हें देश से खदेड़ने का काम किया।इसके पूर्व खड़ियासाई में भी कार्यक्रम आयोजित कर जहां वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सिदेश्वर सरदार, हरीश भूमिज, जयपाल सिंह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार भी पहुंची व कार्यक्रम में हिस्सा किया। पूर्व विधायक मेनका सरदार ने झारखण्ड सरकार ने अन्य वीर शहीदो के तर्ज पर गंगा नारायण सिंह के परिजनों को भी झारखंड सरकार सम्मान दे तभी जाकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पूर्व मेंसो गोंडा ग्राम प्रधान विनोद सरदार सोहदा ग्राम प्रधानमनोरंजन सिंह, गिरीश सरदार( रोहणी बेड़ा) समेत सोहदा, पांडुडीह, बासडुगरी, पाथरभागा, , रोहानीबेडा, के ग्रामीणों की ओर से धामधूम चौक पर श्रद्धांजलि देने वालो का ताता लग गया। कार्यक्रम में
जयपाल सिंह,रामेश्वर सरदार,सपन सरदार,श्यामल सरदार,विकाश , गणेश चंद्र , फकीर, सिदेश्वर ,गौरी सरदार, सोन मुनि सरदार, सरस्वती सरदार समेत रोहणी बेड़ा वीर शहीद गंगा नारायण सिंह स्मारक समिति सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।