गम्हरिया के कई इलाकों में रविवार को पांच घंटे रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।विद्युत सब स्टेशन आदित्यपुर-4 के 33 केवी एवं सभी 11 केवी, माइक्रोशेड एक, माइक्रोशेड दो,
जेएमटी, आशियाना आरकेपी एवं टेलीफोन एक्सचेंज फ़ीडरों से रविवार, 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कनेक्टर के बदलने, एबी स्विच मरम्मतिकरण, वीसीबी मेंटिनेंस आदि कार्य किया जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र के फेज छह व सात, बास्कोनगर, उज्जवल फूड, मेहता इंजीनियरिंग, सापड़ा, उत्तमडीह, आदित्यपुर-1, भाटिया बस्ती आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने दी है।

