Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 16 को भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक, 20 को नामांकन करेंगे विद्युत वरण महतो
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    16 को भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक, 20 को नामांकन करेंगे विद्युत वरण महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    16 को भाजपा के चुनाव संचालन समिति की बैठक, 20 को नामांकन करेंगे विद्युत वरण महतो

    ● नामांकन से पूर्व होगी एनडीए जिलाध्यक्षों की साझा बैठक
    ● विद्युत के नामांकन में सीएम, पूर्व सीएम, प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री-विधायक होंगे शामिल

    भारतीय जनता पार्टी दुबारा से जमशेदपुर संसदीय सीट पर कमल खिलाने को तैयार है। जनसंपर्क के अलावे सोशल मीडिया पर कैम्पेनिंग से लेकर बूथ स्तरों तक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। जमशेदपुर सीट के एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अलावे सहयोगी आजसू, जदयू और लोजपा ने भी गतिविधियां तेज़ कर दी है। ज़िले के राजनीतिक समीकरण पर भाजपा के वॉर-रूम की पैनी नज़र है। भाजपा के प्रधान चुनावी कार्यालय में शनिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने चुनाव संचालन समिति से जुड़े प्रमुख लोगों से विमर्श किया। इस दौरान कई विषयों पर चर्चाएं हुई। शनिवार शाम भाजपा की ओर से ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि लोकसभा चुनाव के आशय में 16 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित होगी। बैठक में भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा के नेता भी शामिल रहेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव के विभिन्न समीकरणों पर मंथन होगी। चुनाव के लिए भाजपा ने पहले ही जंबो संचालन समिति तैयार कर रखी है भाजपा के चुनाव संचालन समिति के मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने बताया कि 20 अप्रैल को वर्तमान सांसद एवं एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो नामांकन प्रपत्र दाखिल करेंगे। नामांकन में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मंत्री सरयू राय, विधायक लक्ष्मण टुडू, मेनका सरदार, रामचंद्र सहिस समेत कई वरीय नेता शामिल होंगे। नामांकन से पूर्व साकची के मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के नज़दीक मैदान में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा जहाँ पार्टी नेता उन्हें संबोधित करेंगे। अबकी प्रचार में भाजपा के झंडे के साथ ही आजसू, जदयू और लोजपा के झंडे भी एकसाथ दिखेंगे जो ‘महागठबंधन’ के लिए बड़ी सिरदर्द साबित होगी। भाजपा मीडिया प्रभारी ने दावा किया की एनडीए एकजुट है और जमशेदपुर संसदीय सीट के सभी बूथों पर भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखने की दुरूस्त व्यवस्था।
    Next Article सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखना जरूरी : एसएसपी जमशेदपुर

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.