निजाम खान
*विश्व भर के स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की सेवा में लगे हैं। कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचाने में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी दिन और रात एक किए हुए हैं, इन स्वास्थ्य कर्मियों के जज्बे को सलाम करता हूं:- उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.)*
*स्वस्थ होना हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है और सबसे अच्छा रिश्ता है:- उपायुक्त जामताड़ा*
उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कहां की आज विश्व के करीब 192 से ज्यादा देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं और ऐसे में 7 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
उपायुक्त ने कहा कि आज दुनिया भर के स्वास्थ्य कर्मियों कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की सेवा में और उनकी जान बचाने में लगे हैं। हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
आज के ही दिन वर्ष 1948 में विश्व स्वास्थ संगठन की स्थापना हुई थी। और इस दिवस की शुरुआत विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा ही साल 1950 में की गई थी।
उपायुक्त जामताड़ा द्वारा बताया गया कि इसका प्रमुख कार्य विश्व में स्वास्थ्य समस्याओं पर नजर रखना और इसके निवारण में मदद करना है।पूरे विश्व में सम्मान स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों और मिथकों को दूर करना भी इसका उद्देश्य।