सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों द्वारा उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम अमित कुमार को डी.ई.सी एवं अल्बेंडाजोल की एक खुराक खिलाकर जिले में वेक्टर जनित बीमारी फलेरिया के रोकने की अभियान की शुरूआत की गई। उपायुक्त कार्यालय के सभी कर्मचारियों को डी.ई.सी एवं अल्बेंडाजोल की एक खुराक स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों द्वारा खिलाया गया। गौरतलब है कि 10 अप्रैल 2019 से 15 अप्रैल 2019 तक जिले में वेक्टर जनित बीमारी फलेरिया के रोकने हेतु अभियान चलाया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में केवल 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़ कर सभी लोगों को फलेरिया के रोकथाम हेतु डी.ई. सी एवं अल्बेंडाजोल की एक खुराक दी जाएगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,प्रा थमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक उप-स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन और हाट बाजार में बनाए गए बूथ पर डी.ई.सी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक उपलब्ध रहेगी। जबकि शहर क्षेत्रों में सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल, अर्बन स्वास्थ्य सामुदायिक केन्द, अर्बन प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, सामुदायिक केन्द्र, आगंनबाड़ी केन्द्र, सभी सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, मुख्य पोस्ट ऑफिस पर भी डी.ई.सी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक उपलब्ध रेगी। खाली पेट डी.ई.सी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक नहीं लेना है। आज अभियान के शुरूआत के वक्त सिविल सर्जन डॉ.महेश्वर प्रसाद, डॉ. साहिर पॉल, डॉ.ए.के.लाल, निर्मल कुमार दास, शशि कुमार, अनु कुमारी, प्रतिभा महतो, जय प्रकाश दुबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।