गौरव कुमार झा की रिपोर्ट
विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत भवन परिसर में प्रखंड के सभी सरपंचों की एक बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता अजीत कुमार सिंह ने की। संचालन राम बहादुर सिंह ने किया। इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड सरपंच संघ का गठन किया गया। संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सचिव गणेश नारायण सिंह चुने गए। जबकि, उपाध्यक्ष कुमारी अमृता और महेश कुमार राम, कोषाध्यक्ष बंदना कुमारी, उप सचिव संजीव कुमार ठाकुर को चुना गया। कार्यकारी सदस्य के रूप में गणेश पासवान, किरण देवी, हरे राम दास, राजाराम पासवान, रंजीत कुमार पंडित, राम कुमार चौरसिया, सीता सिंह, मंजू देवी, रेखा सिन्हा, निरसी देवी और मीरा देवी को चुना गया। मौके पर राम झूलन चौधरी, राम उदित महतो, फूल कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, साधना देवी, लक्ष्मी देवी, अरुण कुमार सिंह, शंकर सहनी, सुरेंद्र महतो, अजीत कुमार सिंह, रामचंद्र साह, विमला देवी, अवधेश कुमार, राम कैलाश महतो आदि रहे।