Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
    Breaking News झारखंड

    समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में बैठक संपन्न*

    *संबंधित पदाधिकारियों जिले में पर्यावरण संरक्षण एक्ट के मानकों का पूर्ण पालन करवाना सुनिश्चित करें:- उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.)*

    आज दिनांक 19 अगस्त 2020 को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला पर्यावरण समिति की बैठक जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आहूत की गई।

    उपायुक्त जामताड़ा के द्वारा बैठक के दौरान प्रदूषण की रोकथाम तथा प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में पर्यावरण संरक्षण एक्ट के मानकों का पूर्ण पालन करवाना सुनिश्चित किया जाए।

    *उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि वायु, मिट्टी और जल प्रदूषण का संभावित कारण है कूड़ा।*

    उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय श्री रामश्रय दास को निर्देश दिया कि जिले के सभी वार्डों में घर-घर जाकर कूड़े-कचरे को एकत्रित किया जाए। साथ ही लोग घरों से ही सूखा कचरा व गीले कचरे का अलगाव करना सुनिश्चित करें। ताकि उचित रूप से अपशिष्ट प्रबंधन किया जा सके।

    उपायुक्त जामताड़ा ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक अपशिष्ट का प्रयोग करें। साथ ही विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गयी।

    इसी क्रम में उपायुक्त जामताड़ा ने वन विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वनों में लगातार अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। साथ ही औचक निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी जल स्रोतों से पेयजल/ पानी की गुणवत्ता की जांच समय समय पर करें।

    *बायो मेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन आवश्यक:- उपायुक्त जामताड़ा*

    जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को बायो मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में मच्छर की दवा का छिड़काव किया जाना चाहिए। साथ ही वह स्थान जहां आमतौर पर पानी जमा हो जाता है, उसकी सफाई सुनिश्चित कराने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इन बायो मेडिकल वेस्ट के सही डिस्पोजल हेतु उचित निगरानी की जाए। उपायुक्त जामताड़ा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले की सभी इंडस्ट्रीज, संबंधित का औचक निरीक्षण करें।

    उपायुक्त जामताड़ा ने संबंधित पदाधिकारी को environment मैनेजमेंट प्लान के तहत डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि पहले से जो डाटा दिया गया है उसे रिचेक भी कर लें।

    उपायुक्त जामताड़ा ने कहा की पारित आदेशों के अनुपालन हेतु जिला में प्रभावी प्रदूषण नियन्त्रण एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से समस्त प्रशासनिक स्तरों एवं संबंधित विभागों के स्तर समस्त पर्यावरणीय विषयों एवं प्रदूषण से संबंधित बिन्दुओं पर समग्र रूप से अनुश्रवण हेतु ”जिला पर्यावरण समिति” का गठन किया गया है।

    उन्होंने निर्देश दिये कि सभी विभाग उन्हें दिये गये दायित्वों का समय से निर्वहन करते हुये डाटा डीएफओ कार्यालय को उपलब्ध करा दे।

    उपायुक्त जामताड़ा ने डीएफओ को निर्देश दिया कि पेट्रोल पंप से समाहरणालय रोड के खाली स्थानों में पेड़ पौधा लगाएं ताकि हरियाली बरकरार रहे।

    मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी जामताड़ा श्री सुशील सोरेन, सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन सिंचाई विभाग, क्षत्रिय पदाधिकारी प्रदूषण नियंत्रण पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय श्री रामाश्रय दास, महाप्रबंधक जिला उद्योग सहित अन्य संबंधित सदस्य -पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएमएच में मरीजों के हालात क्यों हो रहे हैं बद से बदतर?
    Next Article सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाने की खुशी में लड्डू वितरण

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.