Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समारोह आयोजित कर दी गई वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा को विदाई
    Uncategorized

    समारोह आयोजित कर दी गई वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा को विदाई

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आलोक वर्मा की रिपोर्ट

    कौआकोल(नवादा): नवादा के कृषि विज्ञान केंद्र सोखोदेवरा में पदस्थापित गृह विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ व वरिष्ठ वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं. उनके सेवानिवृति के उपरांत कृषि विज्ञान केंद्र एवं ग्राम निर्माण मण्डल के संयुक्त बैनर तले विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में मौजूद संस्था के कर्मियों ने सेवाकाल के दौरान वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा के कार्यकलापों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया एवं सेवानिवृत्त होने के उपरांत उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना की. विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए ग्राम निर्माण मण्डल के प्रधानमंत्री अरविन्द कुमार ने कहा कि कल्पना सिन्हा ने लगातार 37 वर्षों तक संस्था से जुड़कर जिलेवासियों की सेवा की. उनके द्वारा किये गए कार्य काफी सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा. कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ० रंजन कुमार सिंह ने विदाई समारोह में वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मौजूद संस्था के कर्मियों ने वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा एवं उनके पति शैलेन्द्र कुमार शर्मा को शॉल भेंटकर एवं माला पहनाकर विदाई दी. विदाई समारोह में वैज्ञानिक कल्पना सिन्हा ने कहा कि संस्था के कर्मियों एवं जिलेवासियों द्वारा सेवाकाल के दौरान जो प्यार मुझे मिला,मैं आजीवन नहीं भूलूंगा. मौके पर डॉ० धनन्जय कुमार,डॉ० भारत भूषण शर्मा,सुमिताप रंजन,नीलम कुमारी,रौशन कुमार,रविकान्त चौबे,सुचिता तिर्की,विकास कुमार,धीरेंद्र कुमार मन्नू,पिंटू पासवान आदि मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनी
    Next Article रूस को हॉकी वर्ल्ड कप से किया गया बाहर, पुतिन से छीनी गई मानद उपाधि

    Related Posts

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    May 11, 2025

    टाटा कंपनी के जर्जर क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत

    May 11, 2025

    अंसार खान के पहल पर गुलाब बाग फेस 2 , जवाहर नगर रोड नंबर 13 में ट्रांसफार्मर लगाए गए

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    तुलसी भवन में बहुभाषी काव्य गोष्ठी ‘लोकमंच’ आयोजित

    कांग्रेस ने पूछा, क्या सरकार ने कश्मीर पर स्वीकार ली है अमेरिकी मध्यस्थता

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.