जामताड़ा: बुधवार को केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेशानुसार व उपायुक्त सह अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त तथा कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव, जामताड़ा के निदेशानुसार “गंदेगी मुक्त भारत 2020″अभियान के तहत बृक्षारोपण कार्यक्रम कुंडहित प्रखंड के लगभग सभी पंचायतों में किया गया। इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीवर मिंज के अगुवाई में उनके कर कमलों से पंचायत के सभी जल सहिया के साथ तथा ग्रामीणों के सहयोग से कुंडहित प्रखंड विकास कार्यालय एवं पंचायत कार्यालय के परिसर में आम्रपाली आम का कलमी पौधा का रोपण किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक स्तर पर प्राकृतिक वातावरण में स्वच्छता , जल संचयन एवं उक्त पेड़ से विभिन्न प्रकार का सामाजिक लाभ प्राप्त किया जाना है।मौके पर प्रखंड समन्वयक मोहम्मद रफिक हुसैन, प्रखंड समन्वयक जल सहिया बेबी रानी नायक, सैयदा बीबी, पूर्णिमा सिंह, सजनी मरांडी, टुम्पा पाल, सरला मरांडी, रेखा किस्कु एबं पानमुनी मुर्मू उपस्थित थे!