उत्तम मुनि |
नाला(जामताड़ा):फतेहपुर प्रखंड के भेलाडंगाल मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए | विदित हो कि उसी मार्ग से गुजर रहे भाजपा नेता रामसिंह यादव की नजर पड़ी ,उन्होंने ग्रामिणों की सहयोग से घायलों को उठाकर एम्बुलेंस द्वारा जामताड़ा अस्पताल पहूँचाया |विदित हो कि उक्त दोनों युवक मंटु किस्कु(32) तथा श्री किस्कु (35)दोनों चकनयापाड़ा पंचायत के उखलगाड़ा गाँव का रहने वाला है | दोनों युवक परिजनों के यहाँ से वापस घर लौट रहे थे इसी क्रम में मोटरसाईकिल अनिंत्रित हो गया और दुर्घटना घट गई |