निजाम खान
कुंडहित के सुद्राक्षीपुर पंचायत के चरकाडीह गांव की लगभग 70 वर्षीय सुमी हेंब्रम जो लंबे समय से बिमार चल रही है।इलाज के लिए पैसे भी नहीं है।महीला का कोई नहीं है।उक्त खबरें सूत्र के मुताबिक बताया गया है। जिस पर माननीय आदर्श उपायुक्त महोदय जामताड़ा संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करा कर उचित सहायता मुहैया कराने की आश्वासन दिए हैं।वही बीते दिनों जिले के विक्रमपुर में जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिस कारण गांव सिर की स्थिति में है। गांव के छोटे-छोटे दुकान में अब राशन लगभग समाप्त होने को है।ऐसे में शायद कल से लोगों को अपने भोजन के लिए दिक्कतें हो सकती हैं।इस बात को राष्ट्र संवाद परिवार ने माननीय आदर्श उपायुक्त महोदय जामताड़ा के समक्ष रखा।जिस पर आदर्श महोदय ने आश्वासन दिया इसका भी शीघ्र बीडीओ को निर्देश देकर व्यवस्था किया जाएगा। लेकिन जो राशन लोग लेंगे उसके लिए लोगों को निर्धारित शुल्क चुकाना होगा।कहा घबराने की कोई बात नहीं है।प्रशासन लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर है।इसके लिए भी जिला वासियों की ओर से राष्ट्र संवाद परिवार माननीय आदर्श महोदय को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया जाता है। साथ ही उन्हें हमेशा स्वस्थ रहने की ईश्वर/अल्लाह पाक से कामना की जाती है।