Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रुझानों में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़त, आप कार्यालय में जश्न शुरू
    Breaking News Headlines राजनीति

    रुझानों में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़त, आप कार्यालय में जश्न शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ी बढ़त हासिल की है. शुरुआती रूझानों में बढ़त मिलने के साथ ही राउज एवेन्यू स्थित आप के मुख्यालय पर जश्न शुरु हो चुका है. समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुत पीछे चल रही है.  विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे 21 केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई. शुरुआती रुझान में आप 57 से अधिक सीटों पर आगे है. भाजपा 13  सीट पर आगे है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पटपड़गंज से शुरुआती बढ़त बनाई. शाहदरा से विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल आगे हैं.शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़तविधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी से शुरुआती बढ़त बना ली है. शकूर बस्ती से स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी आगे हैं. ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज बढ़त बनाये हुए हैं. विश्वास नगर से भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आगे हैं.मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती ने शुरुआती बढ़त बनाई है. संगम विहार से पूनम आजाद पीछे चल रही हैं. राजेंद्र नगर से आप के राघव चड्ढा आगे हैं. ओखला से अमानतुल्ला खान आगे हैं.हरिनगर से भाजपा के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आगे हैं. कांग्रेस के हारुन युसुफ बल्लीमारान से आगे हैं. चांदनी चौक से अल्का लांबा पीछे हैं. कपिल मिश्रा माडल टाउन से पीछे हैं. भाजपा के उम्मीदवार करावल नगर , कृष्णानगर, बदरपुर, घोंडा, मोतीनगर, बिजवासन और दिल्ली कैंट से आगे चल रहे हैं.शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़तनतीजे एग्जिट पोल की उम्मीद के मुताबिक हैं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के लिए स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही है. आप ने दिल्ली में सभी सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने जेडी-यू के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन में थी.सभी एग्जिट पोल ने दिखाया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आप वापस सत्ता में होगी. जबकि कुछ एग्जिट पोल ने बताया कि भाजपा के लिए जमीन हासिल करने की संभावना है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं होगा. भाजपा लगभग दो दशकों से सत्ता में लौटने का इंतजार कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आयेंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप
    Next Article पीएम किसान के लाभुकों से केसीसी ऋण के लिए आवेदन तथा आवश्यक कागजात मिलने के 14 दिनों के अंदर उनका ऋण स्वीकृत करें.उपायुक्त गणेश कुमार

    Related Posts

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    November 9, 2026

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.