निजाम खान
प्रभारी,बिहार-झारखंड, राष्ट्र संवाद
*कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने फोन पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से की बात, कुशल क्षेम पूछा*
रिम्स में इलाजरत स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से आज कांग्रेस प्रभारी श्री आरपीएन सिंह ने फोन पर बात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
आज आरपीएन सिंह ने फोन पर बात करते हुए बन्ना गुप्ता से कहा कि जल्द से ठीक होकर झारखंड की जनता की सेवा में लग जाये, कोरोना काल मे सीमित संसाधनों के माध्यम से उनके किये गए कार्यों की भी सराहना की और बधाई दिया,साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द स्वस्थ होकर फिर से इस विपदा से लड़ाई में अपनी योगदान दें और झारखंड के गरीबों, शोषितों और आदिवासी भाइयों के सेवा में लग जाये।
*मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने फोन कर हालचाल जाना*
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने भी फोन कर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से हाल चाल जाना और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।साथ ही उन्होंने जल्द स्वास्थ्य लाभ कर वापस झारखंड की सेवा में लगने की बात कही।
*मंत्री रामेश्वर उराँव,सांसद संजय सेठ, खिजरी विधायक श्री राजेश कश्यप, कांके विधायक श्री समरी लाल समेत कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारियों ने रिम्स पहुँच कर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की*
*वहीं मंत्री श्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री रामचंद्र चंद्रवंशी, बीजेपी नेता अभय सिंह,कांग्रेस के रांची जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडेय, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष श्री विजय खां ने भी फोन पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से बात की और कुशल क्षेम पूछा।*