Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्व के कार्य में लायें तेजी:उपायुक्त नैंसी सहाय
    Breaking News झारखंड

    राजस्व के कार्य में लायें तेजी:उपायुक्त नैंसी सहाय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 2, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ राजस्व के कार्य में लायें तेजी:- उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय….*
    ==================
    *■ उपायुक्त ने राजस्व से संबंधित कार्याें की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश….*
    ==================
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में राजस्व से संबंधित निःशुल्क एवं सशुल्क भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन से जुड़ी विभिन्न विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त ने जिले में अंचलवार कितने ग्राम प्रधान, मूल रैयत के पद स्वीकृत है, स्वीकृत पद के विरुद्ध कितने कार्यरत है साथ ही कितने पद रिक्त है, इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से उपायुक्त द्वारा ली गयी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि जल्द से जल्द ग्राम प्रधान, मूल रैयत के रिक्तियों से संबंधित सूची तैयार कर जिले को उपलब्ध कराया जाय ताकि संबंधित विभाग द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2019 में ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराए गए प्रधानी रजिस्टर के संबंध में सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि वे सभी प्रधानों को लिखित में नोटिस देते हूए प्रधानी रजिस्टर अंचल कार्यालय में जमा कराए साथ ही निर्धारित प्रपत्र 3A एवं 3AA में संबंधित वित्तीय वर्ष में किये गए कार्यो का प्रतिवेदन जल्द से जल्द उपलब्ध कराए।
    *बैठक के दौरान उपायुक्त ने जमीनों के म्युटेशन से संबंधित कार्यो की समीक्षा करते हुए नब्बे दिनों एवं तीस दिनों से अधिक दिनों से लंबित आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी आवेदनों को उचित कारणों के साथ समाधान कराये साथ ही वैसे आवेदन जिसमे कोई त्रुटि हो तो उनको भी उचित कारणों के साथ अस्वीकृत करे।* इसके अलावे अवैध जमाबंदी के संबंध में उपायुक्त ने जानकारी दी कि सभी अंचलों में अवैध जमाबंदी के मामलों में सभी को नोटिस किया जा चुका है, सभी अंचलाधिकारी अभिलेख तैयार कर अनुमंडल कार्यालय में जमा कराए।
    इसके अलावे सभी अवैध जमाबंदी जमीनों को मुक्त कराने हेतु उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने सभी अंचलाधिकारी को लक्ष्यपूर्ति हेतु रणनीति के तहत कार्य करने को कहा। उपायुक्त ने अंचल में पेंशन, पारिवारिक लाभ, ए०सी०पी०, एम०ए०सी०पी० की जानकारी ली एवं निदेश दिया कि इनसभी कार्यो को लंबित ना रखे। साथ हीं उन्होंने दिव्यांगजनो को विवेकानंद पेंशन योजना के तहत स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली एवं सभी अंचलाधिकारी को निदेशित किया कि सभी दिव्यांगजनो को पेंशन मिलना सुनिश्चित करायें। साथ हीं आवश्यकता हो तो जिला समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए पेंशन से जुड़े मामलों को करें निष्पादित। उपायुक्त ने निःशुल्क एवं सशुल्क वाले भूमि हस्तांतरण के संबंध सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया कि जिस कार्य हेतु जमीन का हस्तांतरण हुआ है वही वही कार्य किया जाय अन्यथा संबंधित पर करवाई किया जाय।
    समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों यथा- निबंधन कार्यालय, जिला खनन विभाग, जिला परिवहन विभाग, मतस्य विभाग, जिला सहकारिता कार्यालय, जिला उत्पाद विभाग आदि से राजस्व संग्रहण की समीक्षा करते हुए मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य की जानकारी के साथ सभी संबंधित अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में वृद्धि हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावे बैठक में लगान रसीद के संबंध में जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि विभिन्न अंचलों में कैम्प का आयोजन कर लगान वसूली का कार्य किया जाय।
    *उपायुक्त ने बैठक के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी को निदेशीत किया कि जनता दरबार मे जितने भी आवेदन आ रहे है सभी का रिपोर्ट तैयार करे एवं उचित कारणों के साथ सभी का निष्पादन ससमय कराया जाय। साथ हीं उन्होंने देवघर एवं मधुपर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी को निदेशित किया कि अपने स्तर से भी सारे कार्यो को निरीक्षण करे ताकि सारे कार्यो की प्रगति सही से एवं समय पर हो सके।*
    बैठक में उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर श्री योगेंद्र साव, प्रशिक्षु आई०ए०एस० श्री रवि आनंद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबीयूस बारला, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्री उमाशंकर प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार एवं सभी अंचल के अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे।

    https://youtu.be/Y5Ti0tcTbwc

    https://youtu.be/2ZTETsTCobg

    https://youtu.be/MtjxL8AYVXw

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्षेत्रिय प्रशिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आज से एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में प्रारंभ
    Next Article जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुआ

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.