Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रबी फसल को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम
    Breaking News झारखंड

    रबी फसल को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *रबी फसल को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे…….*
    ===================
    जामताड़ा जिले के जामताड़ा एवं फतेहपुर प्रखंड में रबी फसल के बारे में जेटीडीएस की ओर से विभिन्न योजना चलाई जा रही है जिसमें सभी गांव के किसानों के साथ बैठक कर यह पता लगाया जा रहा है कि गांव में रबी के मौसम में कौन-कौन सी फसल लगाई जा रही है । फसल के पैटर्न क्या चलाए जा रहे हैं। इस जानकारी के बाद जेटीडीएस के द्वारा गांव- गांव में बैठक कर लोगों को खाली खेतों एवं टाड़ वाली भूमि को पानी की कमी की स्थिति में कैसे उस जमीन को खेती एवं फसल के योग्य बनाकर उत्पादन के लिए उपयोग करना चाहिए। इन सब चीजों की जानकारी सुदूरवर्ती इलाकों तक किसान भाई- बहनों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। रबी के मौसम में कम लागत में सरसों ,चना ,बाजरा, दलहन एवं तेलीय फसल का उत्पादन कर बेहतर कमाई का जरिया बनाने का निर्देश दिया गया है। इन फसलों को ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है और एक से दो हल्की सिंचाई में ही फसल की बढ़त अच्छे से होने लगती है। जेटीडीएस टेक्निकल सपोर्ट एजेंसी के कृषि विशेषज्ञ श्री राजू नयती ने रबी फसल के तकनीकी जानकारी फसल के उत्पादन से लेकर उसका प्रबंधन, पोस्ट मैनेजमेंट आदि के संदर्भ में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक के आयोजन में गैर सरकारी संस्था के मनोज पंडित की अहम भूमिका रही है। जेटीडीएस के जिला परियोजना प्रबंधक रुस्तम अंसारी ने बताया कि राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई रांची के द्वारा जामताड़ा जिले के लिए 8000 एकड़ रकवा में रबी फसल उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए जामताड़ा जिले के जामताड़ा एवं फतेहपुर प्रखंड में 10 पंचायत के लगभग 80 गांव का चयनित किया गया है । जिसमें मुख्य रूप आदिवासी परिवारों को सम्मिलित किया गया है । जिसका लक्ष्य है गांव के सभी टाड़ और दोन जमीन पर खेती करवाया जाए। ग्रामवासी बढ़-चढ़कर बैठक में भाग लेकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। जेटीडीएस का उद्देश्य है कि गांव का हर एक किसान को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाना। शहरपुर पंचायत के अंतर्गत कंचनबेड़ा ,रामपुर, मुरलीजोड़ आदि गांवों में बैठक के मौके पर सभी गांव के ग्राम प्रधान एवं किसान भाई- बहान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनरेगा योजनाओं की हुई समीक्षा
    Next Article जन-जन में गाँधीजी के विचार पहुँचाने के उद्देश्य से जमशेदपुर में भाजपा की गाँधी संकल्प यात्रा की शुरुआत कल से

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.