Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “रघुवर दास और सरयू एक ही सिक्के के दो पहलू
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    “रघुवर दास और सरयू एक ही सिक्के के दो पहलू

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “रघुवर दास और सरयू रॉय एक ही सिक्के के दो पहलू”

    हाल ही में चुनाव पूर्व बीजेपी से टिकट न मिलने पर सरयू रॉय ने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट को त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। जिसमें झारखंड विकास मोर्चा पार्टी के कर्मठ, जनता की सेवा करते आए अभय सिंह है,एक ओर बीते पांच सालों तक कुशासन राज के मुख्यमंत्री रघुवर दास,एक ओर है सरयू रॉय जिन्होंने हाल ही में भाजपा से टिकट न मिलने के रंज में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है।गौरव वल्लभ जो कि इस सीट से झामुमो और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी है,वे जुम्मा जुम्मा टी.वी प्रवक्ता की दुनिया से निकलकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है।सो उनकी बातें कम,वे पहले राजनीति के गुड़ अपने राजकुमार और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से सीखे जिनकी वे टी.वी पर वफादारी निभाते है।

    आज श्री बाबूलाल मरांडी जी ने अपने भाई समान अभय सिंह के लिए पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट से जीत के लिए खुले मंच से जनता के समक्ष अपील की। उन्होंने कहा कि ये जो “रघुवर दास और सरयू रॉय है,एक ही सिक्के के दो पहलू है” और वह सिक्का है,भाजपा का।भाजपा जिसने राज्य में सबसे ज्यादा वक्त तक सरकार चलाई।साथ ही वह पहली सरकार भी रघुवर दास के नेतृत्व में बनी, जिसने झारखंड राज्य में अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा किया।मगर,वह सरकार कुशासन से भरी सरकार थी,जो कि भ्रष्टाचार से लिप्त थी। जिसमें पुलों के उद्धघाटन के पश्चात चूहों के कतरने से टूट जाते है।उस भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ स्वंय जब सत्ता में बरकरार रहने के लिए सरयू रॉय ने खुद भ्रष्टाचारियों की पोल खोलने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ निर्दलीय उतर गए।मैं जनता से पूछना चाहता हूं कि सरयू रॉय को जब भ्रष्टाचार के बारे में पता ही था तो उन्होंने सरकार में रहते हुए, इसका खुले तौर पर विरोध क्यों नहीं किया?क्या उन्हें सत्ता का लोभ था?सत्ता का जब टिकट नहीं मिला तभी वे आगबबूला होकर चुनाव में रघुवर दास के खिलाफ खड़े हुए है। जनता जानती है,सरयू रॉय के मन में खोठ है।वे स्वंय भाजपा सरकार में मंत्री रहे है। भ्रष्टाचार कै छुपाने वाला भी भ्रष्टाचारी होता है।सरयू रॉय भी इस भ्रष्टाचारी सरकार के घोटालो की खबर छुपाकर स्वंय को पाक साफ साबित कर ,जनता को मूर्ख बनाकर सत्ता में आना चाहती है। लेकिन, जनता जानती है कि सरयू रॉय उनकी मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति करने वाले नेता नहीं है।वे सत्ताभोगी है।वे एक बुजुर्ग नेता है जो अपने रिटायरमेंट के प्लान तैयार कर रहा।उनके पास दूरगामी सोच नहीं है,जिसके माध्यम से वे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट की जनता के विकास कार्यों को अंजाम दे सके।लेकिन, उन्होंने भाजपा से इस्तीफा भी नहीं दिया।वे जीतकर वापस जनता को मूर्ख बनाकर उसी भाजपा के साथ सांठगांठ कर लेंगे। लेकिन,यह जनता मूर्ख नहीं है।

    वही सिक्के के दूसरे पहलू और झारखंड के बीते पांच सालो से कुशासन सरकार को चला रहे मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से जनता को मूर्ख बनाकर बीते 25 सालों से जीत रहे विधायक रघुवर दास। जिन्होंने विधायकी का चुनाव जीतने के लिए चुनाव पूर्व हमेशा 86 बस्ती के मुद्दे के हर की बाते की मगर स्वंय सरकार में रहने के बावजूद उस मसलें को कभी हल नहीं किया।उनके क्षेत्र कब रोजगार सृजन करने वाले से बेरोजगार युवकों का सृजनकर्ता बन गया, यह एयर कंडीशन कमरे में रहकर सत्ता को भोग करने वाले रघुवर क्या जानेंगे।बीत 25 सालों से त्रस्त जमशेदपुर की जनता को उन्होंने केवल मूर्ख बनाने का काम किया है।

    यह पूरा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र बीते 25 सालों से रघुवर दास के नेतृत्व में त्रस्त रहा है। रघुवर दास कभी इनकी शुध लेने नहीं आए।की कैसी आखिरी उनकी जनता गुजर बसर करती है।

    यह जमशेदपुर शहर जो कि राज्य का सबसे बड़ा रोजगार देने वाला शहर था, आज बेरोजगारी की मार झेल रहा है। 86 बस्ती इसकी प्रमुख समस्याआें मेऔ एक कब से आंखों में चुभ रहे काऔटे की तरह है। बाइक और मोटर उद्योगों में मजदूरों को बिना नोटिस निकाला जा रहा है। एमजीएम अस्पताल जैसे बड़े सरकारी अस्पताल की हालत बेहद ही खस्ता है, वहां मरीज इलाज तो करवाने जाता है मगर मृत्यु के बाद वह निकलता है।ऐसी भयावह स्थिति है वहां।

    इन सारी समस्याओं को लेकर लड़ने वाला एक नेता है,मेरा भाई समान और झारखंड विकास मोर्चा पार्टी का जमशेदपुर पूर्वी से आपका उम्मीदवार अभय सिंह। जिन्होंने बीते 25 सालों तक एक विपक्षी नेता होने के बावजूद इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाई।एक दिन भी ऐसा नहीं होगा जिस दिन अभय सिंह के संघर्षों की कहानी अखबारों की सुर्खियां न बनी हो।

    बाबूलाल मरांडी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप इस चुनाव में ऐसे नेता को चुने जो आपकी मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति कर सके।साथ ही एमजीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं को ठीक कर सके। रोजगार ला सके।और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट के विकास के लिए दूरगामी सोच रखता हो। जिसके लिए आपके समक्ष एक सक्षम नेता झारखंड विकास मोर्चा पार्टी के उम्मीदवार श्री अभय सिंह भाई के रूप में मौजूद हैं।आप इन्हें वोट देकर जीताए। अभय सिंह की जीत,मेरी जीत होगी,और मेरी जीत आप सभी जनता की जीत है।

    अभय सिंह के कार्यों के देखकर जनता का आशीर्वाद अभय सिंह के साथ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्थानीय नीति, भ्रष्टाचार मुक्त शासन नक्सलवाद मुक्त राज्य के साथ अपराध मुक्त वातावरण जो दे सके देश हित, राज्य हित में ब्रह्मर्षि विकास मंच उसके साथ खड़ा है:विकास सिंह
    Next Article भाजयुमो की ‘विजय संकल्प बाइक रैली’ में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, शामिल हुए मुख्यमंत्री

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.