रघुबर के जन्मदिन में बाटा मोदी आहार….पवन जमशेदपुर,3 मई, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास के 65 वे जन्मदिन सादगी के साथ सेवा कार्यो के साथ मनाया गया। कुष्ट आश्रम बाराद्वारी (ग़ांधी आश्रम) में लोगो ने अनोखे तरीके से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने आश्रम के भवन में ही उनके चित्र के साथ भगवान से आराधना की। रघुबर दास के उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु होने की कामना करते हुए देश से जल्द कोरोना महामारी खत्म होने की भी प्राथर्ना की।।लोकडोवान के कारण निजी रूप से बधाई न देकर सामूहिक रूप से लोगो ने अपने नेता को शुभकामना दी। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जरुरतमंदो को मोदी आहार के रुप मे चावल, दाल, आलु, नमक, तेल,सोयाबीन जैसे जरूरी खाद्य साम्रगी का वितरण कर गरीबो की सेवा कर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। पवन अग्रवाल ने बर्मामाइंस मंडल के भक्ति नगर,कोयला टाल, इंदर सिंह एरिया, सिद्धू काननु बस्ती में साम्रगी घरो तक पहुचाने का कार्य किया। इस अवसर पर बर्मा माइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, सूरज सिंह,सुरेश शर्मा, मितरु प्रधान,संतोष सेठ मुख्य रूप से शामिल थे।