Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्तार अंसारी के बेटे के घर यूपी-दिल्ली पुलिस की छापेमारी, मिले हथियार
    Breaking News Headlines अपराध उत्तर प्रदेश राजनीति

    मुख्तार अंसारी के बेटे के घर यूपी-दिल्ली पुलिस की छापेमारी, मिले हथियार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: यूपी पुलिस ने बाहुलबी विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के दिल्ली स्थित घर से कई विदेशी-देसी असलहे व हजारों कारतूस बरामद किए हैं. छापेमारी में लखनऊ पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी शामिल थी. पुलिस गुरुवार को सारे असलहे लखनऊ ले आई. लखनऊ क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को अब्बास अंसारी के वसंत कुंज के बंगले से यह बरामदगी की है.बरामद असलहों में इटली, आस्ट्रिया और स्लोवेनिया मेड रिवाल्वर, बंदूक और कारतूस शामिल हैं. इटली और स्लोवेनिया से खरीदी गई डबल बैरल और सिंगल बैरल गन भी है. इसके अलावा मैग्नम की रायफल, अमेरिका मेड रिवाल्वर, आस्ट्रिया की स्लाइड और ऑटो बोर पिस्टल भी जब्त की गई है.आस्ट्रिया की बनी मैगजीन और साढ़े चार हजार कारतूस भी पुलिस को मिले हैं.बता दें कि 12 अक्टूबर को लखनऊ के महानगर कोतवाली में अब्बास अंसारी पर मुकदमा दर्ज हुआ था. आरोप है कि अब्बास ने एक ही शस्त्र लाइसेंस पर धोखाधड़ी से पांच असलहे खरीदे. इतना ही नहीं उन पर फर्जीवाड़ा कर आर्म्स लाइसेंस दिल्ली ट्रांसफर कराने का भी मुकदमा दर्ज था.इस बरामदगी के बाद कहा जा रहा है कि नेशनल शूटर रहे अब्बास अंसारी पर गिरफ्तारी की गाज गिर सकती है.लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अब्बास ने ये असलहे और कारतूस, दस्तावेजों से धोखाधड़ी कर अलग-अलग राज्यों से प्राप्त किए हैं. इनमें से कुछ असलहे विदेशों से मंगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि एसटीएफ की जांच के बाद एक लाइसेंस पर पांच असलहे खरीदने के आरोप में बीते शनिवार को लखनऊ के महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था.एसएसपी ने बताया कि एसएसपी क्राइम, सीओ गाजीपुर और दिल्ली पुलिस की मदद से छापेमारी की कार्रवाई की गई थी.बता दें कि बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी शॉट गन शूटिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी है. दुनिया के टॉप टेन शूटरों में शुमार अब्बास न सिर्फ नेशनल चैंपियन रह चुका है बल्कि दुनियाभर में कई पदक जीतकर वो देश का नाम भी रोशन कर चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ तथ थाना प्रभारी ने अंबा में किया ईविएम व वीवीपैट का प्रदर्शन
    Next Article केंद्र सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के आयात पर लगाई पाबंदी, शिल्पकार खुश

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.