मानगो में फँसे राजमहल के आठ मज़दूरों की मदद को भाजपाईयों ने बढ़ाये हाथ
● मज़दूरों ने राजमहल विधायक अनंत ओझा से लगाई थी मदद की गुहार
● विधायक अनंत ओझा के आग्रह पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार और विकास सिंह ने पहुँचाई मदद
कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये घोषित लॉकडाउन में राजमहल निवासी आठ मज़दूर मानगो के चेपापुल के पास आशियाना में फँसे थें। कई दिनों से उन्हें भोजन, इत्यादि की कठिनाई हो रही थी। मज़दूरों ने अपनी पीड़ा से राजमहल के विधायक अनंत ओझा को अवगत कराते हुए इस आपद स्थिति में मदद की गुहार लगाई। विधायक अनंत ओझा ने गुरुवार सुबह जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से मज़दूरों की जानकारी देते हुए उचित सहयोग करने का आग्रह किया। फँसे हुए मज़दूर दिहाड़ी कामगार हैं। मज़दूरों में नेपेन मंडल, नारद मंडल, मनोज मंडल, राजू मंडल, शंकर मंडल, छोटू मंडल, उमेश वर्मा और देवराज मंडल शामिल थें। 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेता विकास सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, कन्हैया ओझा, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष निसार अहमद, सुशील शर्मा, टोनी सिंह, गोपाल यादव, संदीप सिंह ने सहयोग करते हुए एक सप्ताह की राशन सामग्रियाँ उपलब्ध कराया। कठिन समय में फंसे मज़दूरों ने राजमहल विधायक अनंत ओझा और जमशेदपुर के भाजपा संगठन के प्रति कृतज्ञता ज़ाहिर किया।