Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय पहलवान सुनील ने रच डाला इतिहास, ग्रीको रोमन में जीता गोल्ड मैडल
    Breaking News Headlines खेल

    भारतीय पहलवान सुनील ने रच डाला इतिहास, ग्रीको रोमन में जीता गोल्ड मैडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: भारत के सुनील कुमार ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए किर्गिजस्तान के अजात सलिदिनोव को मंगलवार को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के ग्रीको रोमन के 87 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर 27 साल बाद नया इतिहास रच दिया.सुनील ने एशियाई चैंपियनशिप में 27 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद इतिहास रचा है. भारत का ग्रीको रोमन में आखिरी स्वर्ण 1993 में था जिसे पप्पू यादव ने जीता था. भारत को प्रतियोगिता के पहले दिन दो कामयाबी मिली.सुनील ने जहां 87 किग्रा में स्वर्ण जीता वहीं अर्जुन हालाकुरकी ने 55 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया. यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव कुश्ती हाल में आयोजित चैंपियनशिप के पहले 87 किग्रा वर्ग के सेमीफाइल मुकाबले में सुनील कजाखिस्तान के अजामत कुस्तुबायेव के खिलाफ एक समय 1-8 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए लगातार 11 अंक जीते और 12-8 से मुकाबला अपने नाम कर लिया. गत वर्ष भी सुनील ने फाइनल में प्रवेश किया था लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था लेकिन इस बार सुनील ने इतिहास रच दिया.सुनील ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में जापान के ताकाहिरो सुरुदा को 8-2 से पराजित किया था और सेमीफाइनल में कजाखिस्तान के अजामत कुस्तुबायेव को हराया. फाइनल में उन्होंने किर्गिजिस्तान के पहलवान सलिदिनोव को 5-0 से धूल चटाकर भारतीय प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दे दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रेन की कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर पाए फुल रिफंड
    Next Article नमस्ते ट्रंप के पोस्टर से पटा अहमदाबाद, स्वागत के लिए जोरदार तैयारी

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.