आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां के उपाध्यक्ष विनय कृष्ण उर्फ राजू सिंह ने जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक बलवंत पाण्डेय, मंडल महामंत्री जितेंद्र शुक्ला,युवा मोर्चा मंत्री प्रकाशरंजन,रितेश सिंह एवम अन्य भाजपा कार्यकर्तागण के सहयोग से वास्तु विहार आदित्यपुर में वृक्षरोपण किया गया। युवा मोर्चा हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम करती हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।