Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो जमशेदपुर महानगर का नवमतदाता युवा सम्मेलन सम्पन्न, गरजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    Breaking News Headlines राजनीति

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर का नवमतदाता युवा सम्मेलन सम्पन्न, गरजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2019Updated:October 15, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो जमशेदपुर महानगर का नवमतदाता युवा सम्मेलन सम्पन्न, गरजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

    ◆पूरे सम्मेलन के दौरान गूंजते रहे ‘भारत माता की जय’ के नारे।
    ●जमशेदपुर के युवा स्वाभिमानी, यहाँ की मिट्टी प्रेरणादायी: ठाकुर रंजीत दास
    ●काँग्रेस ने अपनी कार्यशैली से लोकतांत्रिक देश को राजतांत्रिक देश बना दिया: अमर बाउरी

    सोमवार, जमशेदपुर: राज्य में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी कमर कस ली है। चुनावी तैयारी के इसी कड़ी में रविवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर द्वारा ‘नवमतदाता युवा सम्मेलन’ तुलसी भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में युवाओं को चुनावी रणनीति के संग जीत के मंत्र दिए गए। अतिथियों ने सम्मेलन की विधिवत शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करते हुए एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटलबिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर की। स्वागत संबोधन में अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि विरोधी दलों की मंशा एवं उनके परिवारवाद की परंपरा को समझने की जरूरत है, उन्होंने युवाओं को संकल्प दिलाया कि लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा फतह प्रत्येक युवा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

    *◆जनता के उत्साह एवं कार्यकर्ताओं के बल पर 70 पार करेंगे: लक्षमण गिलुआ*

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि नवयुवकों के समर्थन एवं सहयोग से लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। लोकसभा चुनाव के दरमियान भी कम कर आँकने की भूल विपक्षी दलों के लोग कर रहे थे। राज्य की रघुवर सरकार ने बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य एवं केंद्र की योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा है। युवा कार्यकर्ता योजनाओं एवं आए बदलाव को जनता के समक्ष रखें। योजनाओं से हर वर्ग में उत्साह से एवं राज्य में हुए सुखद बदलाव से 70 पार दिखाई दे रहा है।

    *◆काँग्रेस ने अपनी कार्यशैली से लोकतांत्रिक देश को राजतांत्रिक देश बना दिया: अमर बाउरी*

    युवाओं को संबोधित करते हुए पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि वर्षों तक काँग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को लोकतांत्रिक देश से राजतांत्रिक देश बना दिया। झामुमो एवं काँग्रेस को राज्य के विकास एवं जनता के हितों की चिंता कभी नही रही। झामुमो ने राज्य की अस्मिता बेची, झारखंड आंदोलन को रुपयों में बेचा। झारखंड नामधारी दल एवं काँग्रेस ने झारखंड को लुटखण्ड बनाया। रघुवर सरकार ने 14 वर्षों के कलंक को चार वर्षों में खत्म किया है। बीते साढ़े चार वर्षों में राज्य के कायाकल्प करने का ईमानदारी से प्रयास हुआ, राज्य सरकार ने दर्जनों योजनाओं को लागू किया है। भाजपा के अंत्योदय के प्रण को पूर्ण करने का ये उपयुक्त समय है। नए योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से एवं तीव्र गति से पहुँचाने के लिए फ़िरसे डबल इंजन की सरकार बनाना आवश्यक है।

    *◆जमशेदपुर के युवा स्वाभिमानी, यहाँ की मिट्टी प्रेरणादायी: ठाकुर रंजीत दास*

    सम्मेलन में शामिल हुए भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रंजीत दास ने विपक्षी दलों पर गरजते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य की 14 में 12 सीटें जीताकर युवाओं ने अपने परिश्रम एवं कौशल का परिचय दिया। देशभर में शताब्दी वोटरों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि युवा मोर्चा ही युवाओं के जोश एवं शक्ति को सही दिशा में ले जा सकते हैं। भाजपा ने अनुच्छेद 370 व 35 ए खत्म करके देश के नासूर को खत्म किया। युवाओं के बल पर सरकार बनाएँगे और तेज विकास भी करेंगे।

    *◆युवा मोर्चा है सफ़ल कार्यकर्ता निर्माण की कुंजी: दिनेश कुमार*

    युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा भविष्य के लिए कार्यकर्ताओं का निर्माण करता है। युवा मोर्चा सीख के साथ भविष्य की राजनीति के लिए निपुण बनाता है। भाजपा में जो मन से जुड़ गया वो सिद्धान्तवादी एवं देश निर्माण में जुड़ जाता है। उन्होंने युवाओं को किसी गुटीय राजनीति में ना पड़ने की सलाह दी। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर संगठन एवं नेता बनते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर अधीन चारों विधानसभा सीट पर वीजयी कमल खिलेगा।

    *◆युवाओं के दृढ़ निश्चय से 65 पार करेंगे : अमित कुमार*

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि युवा कार्यकर्ता दूत बनकर घर-घर जाएँ, नवमतदाता के साथ अन्य युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें, कोई घर ऐसा ना बचे जहां भाजपा के समर्थक ना हों, ऐसी स्थिति बनाएं कि झारखंड नामधारी दलों एवं काँग्रेस को उनके समर्थक ना मिलें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के दृढ़ निश्चय से 65 पार का लक्ष्य साधेंगे।

    *◆युवा देश के भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास भाजपा की जिम्मेदारी: मेनका सरदार*

    सम्मेलन को पोटका विधायक मेनका सरदार ने भी संबोधित किया। बताया कि नवमतदाता विधानसभा चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। युवा देश के भविष्य हैं, उनके विकास की चिंता पार्टी ने हमेशा की है। युवा संकल्प लें कि संगठन के राष्ट्रीय विचारधारा एवं सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन के लिए कार्य करेंगे।

    *●पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान:*

    सम्मेलन में युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्षों के योगदान को स्मरण करते हुए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ एवं युवा विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सभी पूर्व भाजयूमो जिलाध्यक्षों को स्मृति चिह्न एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में पूरण वर्मा, हलधर नारायण साह, सत्यप्रकाश सिंह, गुंजन यादव एवं रतन महतो उपस्तिथ थे।

    सम्मेलन को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी सुखदेव सिंह सुक्खू, कृष्णा शर्मा काली, आशुतोष दास, सशि यादव, श्वेता कुमारी, सतीश सिंह, कुमारेश उपाध्याय, रंजीत पांडेय, प्रेम चंद भगत, अशोक सिंह, मोहित शाह, बंटी सिंह, मोंटी अग्रवाल, इंदरजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद गुप्ता, जोगिंदर सिंह, मुकेश शर्मा,कौस्तभ राय, मोहित पांडेय, अमित अग्रवाल, उत्तम चौधरी,उमा शंकर मंडल, सुनील गोराई, प्रभाकर, रत्नेश सिंह, अभिषेक डे सहित सभी मंडल अध्य्क्ष का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित के सिवलीबोना के 23 वर्षीय युवक का धेनुडीह में पेड़ से लटकता मिला शव
    Next Article एसजीएसवाई भवन में सुजल एवं स्वच्छ गांव के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

    Related Posts

    नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण

    May 24, 2025

    गोड्डा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ लोहंडिया चौक से बोलेरो में 169 बोतल विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

    May 24, 2025

    एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप 2025 का समापन

    May 24, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोडल पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया निरीक्षण

    गोड्डा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ लोहंडिया चौक से बोलेरो में 169 बोतल विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

    एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप 2025 का समापन

    लातेहार पुलिस को सफलता: JJMP सुप्रीमो 10 लाख इनामी पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी मुठभेड़ में ढ़ेर

    गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल की संयम से टली बड़ी घटना  

    आपसी वर्चस्व को लेकर ट्रिपल हत्या

    सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र देवऋषि कश्यप गणतंत्र दिवस आरडीसी कैंप के लिए चयनित

    टाटा स्टील कर्मी कैंसर पीड़ित कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी व दो बेटियों सहित फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    किशोरों में बढ़ रही हिंसक प्रवृत्ति गंभीर चुनौती : ललित गर्ग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.