भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने 51 ऑटो चालकों के बीच किया राशन सामग्री का वितरण
बुधवार, जमशेदपुर: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के निर्देश पर भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने गोलमुरी क्षेत्र के 51 ऑटोचालकों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया। बुधवार को भाजयुमो गोलमुरी अध्यक्ष अमिश अग्रवाल के नेतृत्व में गोलमुरी मेन रोड स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष गोलमुरी व टिनप्लेट चौक के जरूरतमंद टेम्पो चालकों को राशन सामग्री भेंट की गई। उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए व ऑटो चालकों को राशन सामग्री प्रदान किया। ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्वी क्षेत्र के भाजयुमो मंडलाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के लिए मंगलवार को राशन सामग्री सुपुर्द किया है। इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
इस दौरान मुख्यरूप से जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा, अमिश अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, प्रेम झा, लक्ष्मण बेहरा, बच्चा बाबू, बिनोद गुप्ता, पंकज शर्मा, संतोष वुटा व अन्य उपस्थित थे।
बिरसानगर में भाजपाइयों ने इम्यूनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथीक दवा का किया वितरण
■ बिरसानगर क्षेत्र के पाँच सौ लोग हुए लाभान्वित।
बुधवार, जमशेदपुर: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाने तथा संक्रमित रोगियों से आम इंसान के शरीर पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से बिरसानगर क्षेत्र में आयुष मंत्रालय द्वारा स्वीकृत होम्योपैथीक दवा का वितरण किया गया। बुधवार को भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद के नेतृत्व में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथीक दवा (इम्यूनिटी बूस्टर) का निःशुल्क वितरण क्षेत्र के करीब पाँच सौ लोगों के बीच किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न क्षेत्र के लोगों के बीच आयुष विभाग द्वारा स्वीकृत होम्योपैथीक दवा का वितरण किया जा रहा है। दवा के सेवन के फलस्वरूप शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। जिससे कि कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना कम हो जाती है। दवा वितरण के दौरान दवा सेवन की विधि बताए गए व लोगों से योग अपनाने की अपील की गई।
इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, राकेश सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद, डॉ एसके दास, डॉ नागेंद्र शर्मा, अनूप कुमार सिंह, तजिंदर सिंह जोनी, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मी मिर्धा, रौशन सिंह, चित्रलेखा देवी व अन्य उपस्थित रहे।