मोदी आहार के संदर्भ में आज दिनांक 08.04.2020 को भारतीय जनता पार्टी कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एवं जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो के निर्देशानुसार व मार्गदर्शन में कदमा के विभिन्य बस्ती एरिया में लगभग 2000 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया । आज कदमा के जुस्को लेबर यार्ड का लेबर , हाड़ गोदाम रामनगर, शास्त्रीनगर ब्लॉक न,.4 एवं 5 , भाटिया बस्ती , टैंक रोड के बहुत सारे किरायेदार , औऱ मरीन ड्राइव में सफाई कर्मचारी के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया। गौरतलब है कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में लगातार असहाय ,जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है। श्री सिंह के नेतृत्व में टीम भावना के साथ जरूरतमंद लोगों को सहयोग की जा रही है। दीपू सिंह ने कहा इस समय जरूरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहिए ।पूरा विश्व कोविड-19 कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। देशभर में लॉक डाउन की स्थिति है ।यह लॉक डाउन लोगों के हित में है। कहा कि मोदी आहार योजना का मुख्य उद्देश्य कोई भी लोग भूखा ना रहे।मौके पर मंडल के महामंत्री के पी सिंह , मनीष पांडे, भीम सिंह , राजन नायक,गोपाल कुमार , बिनोद रजक , विश्वजीत सिंह, सपन साहू,महादेव भैया , तुलसी दास गाँगुली एवं कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।