उलीडीह मंडल ने मजदूरों के बीच श्रमिक कार्ड का किया वितरण
रविवार, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल ने मजदूरों के बीच श्रमिक कार्ड का वितरण किया। रविवार को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह लोधी के नेतृत्व में उलीडीह मंडल क्षेत्र अंतर्गत पायल टॉकीज के पीछे करीब पचास मजदूरों के बीच श्रमिक कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार एवं युवा नेता विकास सिंह शामिल हुए एवं मजदूरों को श्रमिक कार्ड भेंटकर उन्हें कार्ड के होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। मौके पर उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मजदूरों को कार्ड की विशेषता बताते हुए कहा कि श्रमिक कार्ड उन लोगों के लिए बनाया जाता है जो प्रतिदिन मजदूरी करते है, जैसे राजमिस्त्री, कारपेंटर, लोहार, पेंटर, बिजली मिस्री, लेबर या फिर किसी भी तरह की मजदूरी करते हों। श्रमिक कार्ड बन जाने से डीबीटी के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता, पेंशन, उपचार के लिए चिकित्सा राशि, दुर्घटना के मामले में सहायता, एक्सिडेंटल लाइफ इंश्योरेंस, मातृत्व लाभ, आवास निर्माण के लिए ऋण राशि जैसी अन्य सुविधा मिल सकती है। उन्होंने मजदूरों से खुद के पंजीयन श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन करने की अपील की है।
इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, युवा नेता विकास सिंह, उलीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, विकाश साहनी, संदीप शर्मा, राजीव कुमार पाण्डेय, पारसमणि झा, राजेश गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह, प्रेम सक्सेना, संजय सिंह, बिरण प्रसाद, लक्खी चरण लोहरा, मधु सिन्हा, संजू सिंह, देवकी साहू, पार्वती देवी, करुणा कर कालिंदी, विशाल गोराई , रविन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा गोलमुरी मंडल ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें मन की बात
गोलमुरी जमशेदपुर : रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 66वें ‘मन की बात’ को भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा गोलमुरी मेन रोड स्थित मंडल कार्यालय में आम जनता एवं भाजपा के सदस्यों की उपस्थिति में सुना गया। इस दौरान रेडियो पर आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण किए गए विभिन्न विषयों एवं मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं भारतीय खेल पर साझा किए गए विचारों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।
मौके पर भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, अशोक सामंत, शीनू राव, प्रेम झा, अनूप दीपू वर्मा, विशु सिंह, पंकज शर्मा, रवि मुखर्जी, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, जयदीप मुखर्जी समेत अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने दी