भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मतदान संपन्न होते ही ईवीएम की निगरानी में सक्रिय जो गए हैं। बुधवार से को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम के बाहर बनें भाजपा के अस्थाई शिविर में सुंदरनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने डेरा डाला। कार्यकर्ता सुबह साढ़े सात से ही को-ऑपरेटिव कॉलेज में डटे रहें। सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अनमोल वर्मा के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्ता सुबह से देर शाम तक डटे रहें। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष समेत वरीय नेता बीच-बीच में वहाँ पहुँच कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। देर शाम को बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने शिविर में अपनी पाली का ड्यूटी संभाला। इस दौरान विशेष रूप से जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, हलधर नारायण साह, विनोद सिंह, अमरजीत सिंह राजा, एस. कार्तिक, सुन्दरनगर मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा, रामानंद वर्मा, मुरली वर्णवाल, ईश्वर सोरेन, अमरजीत प्रसाद, भारती देवी, किरण कौर, नीला देवी, निर्मला देवी, कमला देवी, कार्तिक, विश्वनाथ मुखी, विसम्भर करवा समेत काफ़ी संख्या में भाजपाई डटे रहें।
भाजपा के सुंदरनगर और बिरसानगर मंडलों ने की स्ट्रांग रूम की निगरानी
Previous ArticleNSE ने जेट एयरवेज, IL&FS समेत 250 कंपनियों पर लगाया जुर्माना
Next Article आदिवासी जीवन में उतरती रोशनी