भजन गायकों को मिला मोदी आहार….पवन जमशेदपुर,13 मई, शहर के धार्मिक कार्यक्रमो जैसे भजन गायक,झांकी के कलाकारो को मोदी आहार का वितरण किया गया। कोरोना महामारी का असर उनलोगों के कार्यक्रम में सीधा असर पड़ा है। इन कलाकरों के सामने रोजी रोटी की समश्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे कलाकर भुकमरी के कगार में आ गए हैं। श्री श्याम भक्त मंडल ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत कलाकारों को मोदी आहार के तहत खाद्य साम्रगी का वितरण किया गया। ताकि उनलोगों को कुछ राहत मिल सके। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार समाज के जरुरतमंदो तक राहत का कार्य करते आ रही है। आज जब कलाकरों ने संपर्क किया अपनी आपबीती बताई तो प्रथमिकता के आधार पर सूखा राशन का किट उपलब्ध कराया। भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने सरकार से मांग किया कि इनलोगों के बारे भी विचार करे। इन्हें भी सम्मान के साथ जीने का अधिकार हैं। सरकारी स्तर से भी कलाकारो को सुबिधा उपलब्ध किया जाना चाहिए। आगे भी मोदी आहार के माध्यम से सेवा का कार्य जारी रखा जाएगा।