पटना : बेगूसराय के बरौनी थाना में पदस्थापित महिला दरोगा ने सुसाइड कर ली। मिली जानकारी के अनुसार पति के सुसाइड से परेशान चल रही महिला दारोगा ने भी खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। यह दुखद घटना पटना के चौक थाना के लाल इमली मोहल्ला की है जहां अपने मायके में महिला दारोगा प्रीति शर्मा ने पंखे के हुक में लटक कर खुदकुशी कर ली। घर में बेटी का पंखे से लटका शव देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। सांस बचे रहने के उम्मीद की आस में परिजन उसे अस्पताल लेकर गए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताते चलें कि मृतक प्रीति शर्मा बर्ष 2018 बैच की दारोगा थी। वह अभी बेगूसराय के बरौनी थाना में पदस्थापित थी और पिछले की दिनों से पटना स्थित अपने मायके में थी। करीब एक महीना पहले 11 दिसंबर को प्रीति के पति रोशन सागर ने राजीव नगर थाना अन्तर्गत अमर अपार्टमेंट में पत्नी को वीडियो काल कर खुदकुशी कर ली थी। रोशन सागर झारखंड के बोकारो के चास मोहल्ले के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार प्रीति शर्मा जूते कंपनी में काम करने वाले रोशन सागर के साथ प्रेम विवाह किया था।शुरुआत में दोनों का दांपत्य जीवन सुखमय बीत रहा था। इसी बीच प्रीति की पुलिस में नोकरी लग गई जिसके बाद दोनो के बीच तनाव बढ़ गया था और अक्सर विवाद होता रहता था। इस बीच 11 दिसंबर को उसके पति ने उसे वीडियो कॉल करके सुसाइड कर लिया था.आरोप है कि प्रीति अपने पति से तलाक लेना चाहती थी.इसलिए खुदकुशी से पहले रोशन ने वीडियो कॉल करके कहा था कि वह सुसाइड करने जा रहा है पर प्रीति ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। पति के सुसाइड के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और पति की मौत के ठीक एक माह बाद उसने भी खुदकुशी कर ली।
कृष्णा चौधरी की रिपोर्ट