मधुबनी से संतोष कुमार शर्मा की रिपोर्ट
यूपी समेत अन्य पाँच राज्यों में विधानसभा का हुए चुनाव के बाद गुरुवार को मतगणना देर शाम तक जारी थी। यूपी में भाजपा की पुनः जीत समेत अन्य राज्यों में मतगणना जारी और भाजपा की बढ़त के बाद जयनगर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विजय जुलुश निकाला गया। भाजपा कार्यकताओं के द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जनता और कार्यकर्ताओं सरकार के बेहतर किये कार्यो की जीत बताया।
इस मौके पर राजकुमार साह, राजेश गुप्ता, सूरज गुप्ता, आनंद पूर्वे, अश्विनी नायक, अमरेश झा, किशुनदेव सहनी, श्यामकिशोर सिंह समेत अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।