निजाम खान
*भारत रत्न बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने शत शत नमन किया*
*बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है:- उपायुक्त जामताड़ा*
*उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने भारत रत्न भीम राव अंबेडकर के जयंती* के अवसर पर बाबा साहेब को शत शत नमन किया।
उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता *डॉ भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है।* भारत में दुनिया भर में हर साल 14 अप्रैल को उनके जन्मोत्सव को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
बाबासाहेब के नाम से मशहूर भारत रत्न आंबेडकर जी जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करते रहे यही वजह है कि भीम जयंती को भारत में *समानता दिवस* और *ज्ञान दिवस* के रूप में मनाया जाता है।
आगे उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि *बाबा साहब अंबेडकर जिन्होंने राष्ट्र एवं संविधान निर्माण* में अहम भूमिका निभाई उनके लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब महिलाओं की स्थिति को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उनके अनुसार विकास का पैमाना इस बात से भी तय किया जाता था कि *महिलाओं की स्थिति क्या है?* उन्होंने महिला *सशक्तिकरण* पर विशेष बल दिया।साथ ही कहा कि सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसत्ता सभी को बराबरी का दर्जा पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। तभी हम उनकी सोच को विभिन्न तबकों के लिए साकार कर सकते हैं।