Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजट के बाद से राहुल गांधी के चेहरे से नूर गायब: अमित शाह
    राजनीति

    बजट के बाद से राहुल गांधी के चेहरे से नूर गायब: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2019Updated:December 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अमित शाह उत्तराखंड के देहरादून में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कल जब पीयूष गोयल देश का बजट पेश कर रहे थे, तब जोश में बोलने वाले विपक्षियों के चेहरे की हवाइयां उड़ गई. कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे से नूर गायब था.अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कल पेश किए बजट में किसानों के लिए की गई घोषणा से 12 करोड़ किसानों को फायदा होने वाला है.

    बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी के बाद से पहली बार देश को सबसे बड़ा रक्षा बजट मोदी सरकार ने दिया है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा बेहद कठिन यात्रा है. प्रधानमंत्री ने यहां के लिए ऑल वेदर रोड का तोहफा देकर यात्रा को हर मौसम के लिए सुगम बनाने का प्रयास किया है.

    अमित शाह ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र रावत जी की सरकार हैं, ये दोनों सरकारों ने फास्ट ट्रैक पर उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश भर की ज्यादातर पार्टियों में पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री वंशवाद की परंपरा के अनुसार तय होते हैं. लेकिन भाजपा एक गरीब को देश का प्रधानमंत्री बनाती है. ये हमारी पार्टी की विशेषता है .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलवामा हमला: नवजोत सिंह सिद्धू बोले, स्थायी समाधान के लिए हो बातचीत
    Next Article फिर किसानों ने DND घेरा, बोले- मांगें पूरी होने तक नहीं खाली करेंगे

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.