विवेक आनंद
बिन्दापाथर (जामताड़ा): बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के धसनिया गांव से बच्चा चोरी का एक मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले किया है। सूचना पाकर पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पहुँची, ताकि उग्र भीड़ कोई अनहोनी न कर दे। पुलिस आरोपी युवक को अपने कब्जे में लेकर बिन्दापाथर थाना ले आये। जानकारी के मुताबिक बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के सिमलबाड़ी गांव के निताई महतो के तेरह वर्षीय पुत्र राज महतो सुबह शौच के लिए घर से निकले था । काफी देर तक बच्चा के नहीं वापस आने पर पिता निताई महतो खोज में निकला तो धसनिया गांव के समीप उड़ीसा के उस युवक के साथ बच्चा को जाते हुए देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों के उस युवक को पकड़ लिया।
इस संबंध में बिन्दापाथर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि बच्चा को मेडिकल जांच के भेजा गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी युवक को बिन्दापाथर थाना में गहन पुछताछ कर रही थी। इधर स्थानीय पुलिस, उड़ीया भाषा ट्रांसलेटर एवं उड़ीसा पुलिस के साथ सम्पर्क कर वास्तविकता जानने की कौशिक कर रही है।
इस संबंध में पीड़ित बच्चा के पिता निताई महतो ने बताया कि राज उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतुलजोड़ के वर्ग षष्ट के छात्र हैं।काफी देर तक शौच से नहीं लौटने पर खोज बीन में लगे तो वास्तविकता सामने आया। बच्चा का होश भी सही नहीं है। नशे की चकलेट खिलाकर बच्चा चोरी करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा भगवान को लाख लाख शुक्रिया कि समय पर पहुँच गया। वरना कोई भी ओनहनी हो सकता था।