Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका का कांग्रेस नेताओं को आदेश, जीत सुनिश्चित करने एकजुट होकर करें काम
    Breaking News राष्ट्रीय

    प्रियंका का कांग्रेस नेताओं को आदेश, जीत सुनिश्चित करने एकजुट होकर करें काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 18, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ​: कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रविवार को यहां पार्टी नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिन भर बैठक की. उन्होंने सभी नेताओं से आपसी गिले-शिकवे भुला कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में जुट जाने को कहा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए लग जाइये. उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा बहू, शिक्षा मित्र से लेकर आलू किसान तक करीब डेढ़ दर्जन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की भी जानकारी ली. साथ ही, कांग्रेस की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. लगभग 9 घंटे की मैराथन बैठकों के बाद वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गईं, जहां से उन्हें 18 मार्च को नदी मार्ग से प्रचार यात्रा प्रारम्भ करनी है. .

    प्रियंका के लखनऊ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व सिराज मेहंदी आदि पार्टी नेताओं ने स्वागत किया. वहां से वह सीधे प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचीं..

    प्रियंका के आने से बहुत पहले से ही कार्यकर्ता-नेता पार्टी दफ्तर पर पहुंचना शुरू हो गए थे. इसमें बड़ी संख्या महिला नेताओं-कार्यकर्ताओं की थी. सुबह नौ बजे से वहां जमीं महिलाएं शाम को उनसे मिलने के बाद ही हटीं. महिलाओं ने सेल्फी भी ली. बैठकें खत्म करने के बाद प्रियंका जब निकलीं तो उन्होंने लगभग वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. .

    प्रियंका ने लोकसभा चुनाव के लिए नवगठित मीडिया टीम से भी मुलाकात की. उन्होंने टीवी-चैनलों पर जाने वाले पैनलिस्टों और प्रवक्ताओं से पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए कहा. उन्होंने भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने और आक्रामक पलटवार करने के लिए कहा..

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकौन होगा गोवा का नया मुख्यमंत्री ,बैठक का दौर जारी
    Next Article प्रियंका वाड्रा ने प्रयागराज में किया गंगा पूजन

    Related Posts

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    June 4, 2025

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    June 4, 2025

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    June 4, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड बंद को सफल बनाने भारत आदिवासी पार्टी ने घाटशिला में निकाला बाइक जुलूस

    युगांतर प्रकृति पर्यावरण जागरुकता प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला

    आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का मिलाजुला असर दिखा, प्रदर्शनकारियों ने रांची में सड़क जाम की

    अब 5 रुपये में करें भरपेट भोजन

    नमन के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय आरक्षी अधीक्षक पीयूष पांडेय से की शिष्टाचार मुलाक़ात, दी यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस को ऐतिहासिक और प्रेरणादाई बनाएगा स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान : दीपू सिंह

    आरडी रबड़ रिक्लेम कंपनी में विगत 23 मई से जारी हड़ताल को प्रबंधन ने किया अवैध घोषित

    वोटर टर्नआउट शेयरिंग प्रक्रिया को अपग्रेड करेगा चुनाव आयोग

    सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन गम्हरिया के अंचल अधिकारी को सौंपा

    12वीं साइंस टॉपर अनिमा गोराई आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.