प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करे: राजेश शुक्ल
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में भारत अब आत्मनिर्भर भारत बनने की तरफ अग्रसर है जरूरत है कि इस संकल्प के साथ हम आगे बढ़े।
श्री शुक्ल आज भाजपा झारखण्ड प्रदेश के निर्देश पर जमशेदपुर महानगर जिला भाजपा के उलीडीह मंडल में पार्टी के व्यकितगत जन सम्पर्क कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्बोधित कर रहे थे।
श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार 1 और अब 2 के 1 बर्ष उपलब्धियो से भरे रहे है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में 2 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज केंद्र सरकार ने दिया। केंद्र सरकार ने तीन तलाक समाप्त किया, जम्मू कश्मीर से 370 हटाया, राम मंदिर का निर्माण जो देश के लोंगों की आकांक्षा थी, वह अब पूरा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान, स्वाभिमान पूरे विश्व मे बढ़ा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब विश्व गुरु बन रहा है। इस अवसर पार्टी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को श्री शुक्ल ने गिनाया।
कार्यक्रम का संचालन उलीडीह मंडल अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान ने किया। इस अवसर पर राकेश लोधी, बच्चू मुखर्जी, राजेश गुप्ता, राजेश दास, संदीप शर्मा, मनोज शर्मा, पारस मनी झा सहित उलीडीह मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।