भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आज चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के विभिन्न गांवों शीशाखून तथा सीमांतशोल का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकें की, डॉ गोस्वामी ने ग्रामीणों विशेषकर किसानों को बताया, कि आज का दिन झारखंड के इतिहास के लिए एक स्वर्णिम दिन है। आज रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास जी के ऐतिहासिक कदमों के कारण 3500000 किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 3000 करोड़ रुपए का अनुदान किसानों को वितरण करने शुरू हुआ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रांची में इस योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील है। आजादी के बाद यह पहला अवसर है, कि किसानों को खेती कार्य में आर्थिक सहायता करने के लिए उनके बैंक खातों में सरकार पैसे भेज रही है। यह किसानों की हितैषी सरकार है। देश में केवल भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जो किसानों के भलाई के बारे में सोचता है। जिन किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की राशि प्राप्त हो जाएगी उन्हें स्वतः ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि के ₹6000 प्राप्त हो जाएगा। इस क्षेत्र में अल्प बारिश होने के कारण खेती कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा की फसल बीमा योजना के तहत किसानों को सुखाड़ की क्षतिपूर्ति वे दिलाएंगे। डॉ गोस्वामी ने कहा कि किसानों को न्यूनतम ₹5000 से अधिकतम ₹25000 तक की राशि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत प्राप्त होगी। इस योजना की पहली किस्त किसानों के बैंक खातों में जाना प्रारंभ हो गया है। अगर किसी प्रकार की विसंगति है, तो वह तथा भाजपा कार्यकर्ता संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात कर अनुदान की राशि दिलाने में मदद करेंगे। डॉ गोस्वामी ने कहा कि हर गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान सरकार प्रदान करेगी तथा प्रत्येक माताओं बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस सिलेंडर एवं चूल्हा सरकार मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार एवं रघुवर सरकार गांव गरीब और किसानों के आर्थिक उन्नयन के लिए काम कर रहे हैं, आने वाले समय में यह क्षेत्र विकसित क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद ही क्षेत्र में भरपूर मिला है, उसी प्रकार बहरागोड़ा विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाएं।
विभिन्न बैठकों में पार्टी के मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह, उप मुखिया विशेश्वर गवाला, रत्नाकर ग्वाला, मृत्युजंय ग्वाला, जोगेश्वर ग्वाला, सुभाष मांडी, बाबलू हांसदा, घनश्याम ग्वाला, मनीशंकर ग्वाला, दिलीप गोप, नकुल गोप, नलीनी गेप, अजीत गोप, पिन्टु गोप सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। डॉ गोस्वामी के चालुनिया पंचायत के दौरे को लेकर ग्रामीणों विशेषकर किसानों और युवाओं में खासा उत्साह था। वह 3:00 बजे से ही डॉ गोस्वामी के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे।