Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के लिए प्रियंका गांधी का ‘चक्रव्यूह’, पूर्वी उत्तरप्रदेश में मची खलबली
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    पीएम मोदी के लिए प्रियंका गांधी का ‘चक्रव्यूह’, पूर्वी उत्तरप्रदेश में मची खलबली

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    PRAYAGRAJ (Allahabad), MAR 18 (UNI):- AICC General Secretary and UP East Incharge, Priyanka Gandhi Vadra arrive Sirsa ghat from waterways to attend a public rally and road show in Allahabad on Monday. UNI PHOTO-121U
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी के एक्शन मोड में आने से बीजेपी भले ही यह कह रही हों कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन भाजपा नेता-मंत्रियों के बयान उनकी बौखलाहट को दिखा रहे हैं। गंगा यात्रा के बाद पूर्वी उत्तरप्रदेश में खलबली मच गई है।

    लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस उत्तरप्रदेश में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और सिर्फ 2 सीटों पर उसे जीत मिली थी, लेकिन अब प्रियंका कांग्रेस को ‘संजीवनी’ देने में लगी हुई हैं। प्रियंका ने पीएम मोदी को घेरने के लिए चक्रव्यूह तैयार किया है और इसकी शुरुआत उन्होंने ‘गंगा यात्रा’ से की थी।
    इस ‘गंगा यात्रा’ को प्रियंका ने प्रयागराज से शुरू करते हुए वाराणासी पर समाप्त किया, जो कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। गंगाजल से आचमन, माथे पर टीका, गले में रुद्राक्ष की माला, विंध्यवासिनी के दर्शन, बाबा विश्वनाथ के दर्शन, अस्सी घाट पर गंगा आरती, जय हिन्द के नारे। प्रियंका उन्हीं तरीकों को अपना रही हैं, जो पीएम मोदी अपनाते हैं। अब प्रियंका अयोध्या भी जाने वाली हैं।
    लोकसभा 2014 के चुनाव में जहां मोदी को ‘गंगा का बेटा’ कहकर प्रचारित किया गया था, वहीं प्रियंका की गंगा यात्रा के दौरान उन्हें ‘गंगा की बेटी’ बताया गया। पीएम मोदी जहां वंशवाद को लेकर प्रियंका पर निशाना साध रहे हैं, वहीं प्रियंका अपनी यात्रा के दौरान पीएम पर सत्ता के नशे को लेकर पलटवार करती हैं।
    बीजेपी नेताओं में भी कहीं न कहीं प्रियंका के ऐसे प्रचार को लेकर बौखलाहट है और ये उनकी बेतरतीब बयानबाजी से झलकता है। यूपी में बीजेपी को भी प्रियंका से कहीं न कहीं खतरा नजर आ रहा है लेकिन प्रियंका की परीक्षा होना बाकी है और उनका जादू कितना चलता है, यह तो 23 मई को लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद ही सामने आएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद की अन्नपूर्णा देवी व गिरिनाथ सिंह भाजपा के टिकट पर चतरा व कोडरमा से लड़ सकते हैं चुनाव!
    Next Article हेडलाइन्स राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक

    June 1, 2025

    कांग्रेस नेता आत्मानंद पांडेय की माता के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया शोक

    June 1, 2025

    राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में हुआ पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव

    June 1, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश ढुलाई करवाकर करोड़ों रु का भाड़ा डकारने वाले जालसाजों के विरुद्ध वाहन मालिकों ने की बैठक

    कांग्रेस नेता आत्मानंद पांडेय की माता के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया शोक

    राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में हुआ पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.