Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नया झारखंड नया भारत बनाना लक्ष्य:सीएम रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नया झारखंड नया भारत बनाना लक्ष्य:सीएम रघुवर

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, सांसद गिरिडीह श्री चंद्र प्रकाश चौधरी एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा रजरप्पा पहुंचकर शक्तिपीठ माँ छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की*
    =======================
    *★ नया झारखंड नया भारत बनाना लक्ष्य*

    *★ शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका से राज्य के सवा तीन करोड़ जनता की खुशहाली की प्रार्थना की*

    *– रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड*
    ======================
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, सांसद सह पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा, सांसद गिरिडीह श्री चंद्र प्रकाश चौधरी शारदीय नवरात्र के अवसर पर रजरप्पा मंदिर पहुंचकर माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। पूजन का कार्य पंडित श्री शुभाशीष ने संपन्न कराया।

    *सभी वर्गों के लोगों का जीवन स्तर सुधारना सरकार की प्राथमिकता*
    पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की प्रगति एवं खुशहाली के लिए माँ की आराधना करने रजरप्पा आया हूं। सभी वर्गों के लोगों का जीवन स्तर सुधारना सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि विकास की राह पर खड़े अंतिम व्यक्ति को समृद्ध बनाना सरकार का ध्येय है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के नाते प्रार्थना किया कि *राज्य से बेरोजगारी, गरीबी समूल मिटा सकूँ, माँ छिन्नमस्तिका हमें उतनी शक्ति प्रदान करें।*

    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है नया भारत, विकसित भारत और समृद्ध भारत बनाना है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमें भी नया झारखंड, विकसित झारखंड और समृद्ध झारखंड बनाना है।

    *विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है*
    मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्राकृति की आंचल में बसा रजरप्पा का विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने से आसपास क्षेत्र के लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा। पूजा-अर्चना के बाद मन्दिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा को दोपहर का भोग लगा प्रसाद खिलाया।

    *हेलीपैड पर हुआ स्वागत*
    इससे पहले रजरप्पा मंदिर परिसर से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर बनाए गए हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जेपी नड्डा का स्वागत रामगढ़ उपायुक्त श्री संदीप सिंह आरक्षी अधीक्षक रामगढ़ श्री प्रभात कुमार ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने 1 हजार 141 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के बीच लोन का वितरण किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.