Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुमका के गोपीकंदर में मुख्यमंत्री ने लगाया जन चौपाल
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    दुमका के गोपीकंदर में मुख्यमंत्री ने लगाया जन चौपाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 21, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सुख दुख बांटने आया हूँ… रघुवर दास, मुख्यमंत्री*

    *दुमका के गोपीकंदर में मुख्यमंत्री ने लगाया जन चौपाल*
    *सर, संथाल परगना और हमारे हालात बदल गए हैं–सरोजिनी हेम्ब्रम*
    ===========================
    गोपीकांदर प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिक उच्च विद्यालय के प्रांगण में जन चौपाल में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गांव वालों का दुख दर्द जाना … उनकी समस्याओं को सुना।

    *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि जनता और शासन के बीच सीधा संवाद रहे।* आपकी हर समस्याओं का त्वरित समाधान हो, आप भी अपना जीवन खुशहाली के साथ व्यतीत करें यही इस जन चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। आपके क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, उसे हर हाल में दूर किया जाएगा। सरकार ने पिछले पांच वर्षों में विकास के कई कार्य किए हैं। गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों को सशक्त किया जा रहा है। 5 वर्षों में सरकार का प्रयास रहा है कि संथाल परगना का समग्र विकास हो सके।

    *संथाल परगना और हमारे हालात बदल गए हैं*
    स्थानीय महिला सरोजनी हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री से कहा कि सर संथाल परगना और हमारे हालात बदल गए हैं.. बहुत कुछ बदलाव आया है.. गांव-गांव तक सुविधाएं पहुंची हैं।
    कई योजना का लाभ भी हमें मिल रहा है…पर पानी की थोड़ी समस्या अब भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग की राशि से सौर ऊर्जा से गांव में जलमीनार बन रहे हैं। इससे पेयजल की समस्या दूर होगी । *मुख्यमंत्री ने मौके पर बीडीओ को निदेश दिया कि 20 अक्टूबर तक पेयजल की समस्या को दूर करें।* गाँव गाँव मे इस योजना से पेयजल की समस्या को दूर करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि 14वें वित्त आयोग की राशि से गांव गांव में स्ट्रीट लाइट, पेभर ब्लॉक की सड़क तथा सौर ऊर्जा से पेयजल की योजना पर काम हो रहा है। अब विकास अब होकर रहेगा।

    इस दौरान लीला सोरेन, ललित किस्कू, प्रकाश मुर्मू और भी कई लोगों ने अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगों के घर बन रहे हैं। पर, इससे अपेक्षाएं भी बड़ी है। *मुख्यमंत्री ने आवास से संबंधित समस्या के लिए निदेश दिया कि इस बुधवार 25 सितम्बर को गांव में कैम्प लगाया जाय और हर योग्य लाभुक को आवास स्वीकृत की जाय।* कोई भी बेघर नहीं रहे यह सरकार की सोच है। केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार गरीबों के दर्द को समझती है तथा योजनाओं को गरीबों के लिए ही बनाती है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि 2022 तक झारखंड हर बेघरों के पास अपना घर होगा।

    *झारखंड के 40 लाख गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारी माताओं बहनों को धुआँ में खाना नहीं बनाना पड़ता, उन्हें लकड़ी की तलाश में जंगल नहीं भटकना पड़ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से हर गरीब के घर में एलपीजी कनेक्शन पहुंचाने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए एलपीजी कनेक्शन के साथ मुफ्त गैस चूल्हा तथा प्रथम और द्वितीय रिफिल मुफ्त देने का कार्य किया है। झारखंड के 40 लाख गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया गया है। हमारी आदिवासी बहने भी अब गैस चूल्हे पर खाना बनाती हैं।

    *50 हज़ार महिलाओं को रानी मिस्त्री की ट्रेनिंग*
    अब हमारी माताओं बहनों को शौच के लिए अंधेरे का इंतजार नहीं करना पड़ता। प्रधानमंत्री ने हमारी माताओं बहनों की दर्द को समझा है तथा हर घर शौचालय बनाने का संकल्प लिया है। सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने 50 हज़ार महिलाओं को रानी मिस्त्री की ट्रेनिंग देकर हर घर शौचालय बनाने का कार्य किया है। *मुख्यमंत्री ने कहा किपिछले5 साल में 2 लाख 17 हजार से अधिक सखी मंडलों के माध्यम से 28 लाख से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया।*

    *पिछले 5 वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंची*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में 68 लाख परिवार हैं। लेकिन, सिर्फ 38 लाख घरों में ही बिजली थी। राज्य सरकार ने पिछले 5 वर्षों में 30 लाख घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। जहां बिजली की तारें नहीं पहुंच सकती वैसी जगह पर सरकार ने सोलर के माध्यम से बिजली पहुंचाई है। सरकार की नीयत विकास के प्रति बिल्कुल साफ है सरकार राज्य के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

    *आदिवासी भाइयों बहनों की जमीन को कोई नहीं छीन सकता*
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग द्वारा यह अफवाह फैलाई जाती है की सरकार आप की जमीन को छीन लेगी, लेकिन मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमारे आदिवासी भाइयों बहनों की जमीन को कोई नहीं छीन सकता। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि जागरूक बने सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

    मुख्यमंत्री ने उपस्थित *ग्रामीणों से कहा कि हम सभी को मिलकर झारखंड को कुपोषण मुक्त बनाना* है । आपने जो गरीबी देखी है आपका बच्चा उस गरीबी को नहीं देख सके। इस दिशा में सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।

    मुख्यमंत्री ने हर पढ़े-लिखे नौजवान से अपील की कि अपने अपने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें ताकि सभी का विकास हो सके। सभी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही हो *मुख्यमंत्री जनसंवाद के टोल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर इसकी सूचना दें*। आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

    *उपायुक्त राजेश्वरी बी* ने जन चौपाल के उद्देश्यों की जानकारी दी।
    इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का भी वितरण लाभुकों के बीच हुआ।
    *जन चौपाल में समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, दुमका के सांसद सुनील सोरेन, उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश, उप विकास आयुक्त वरुण रंजन, स्थानीय मुखिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझाविमो ने करमाटाँड़ में चलाया अन्न-धन संग्रह कार्यक्रम
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.