Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थानापरिसर के चहारदीवारी निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
    Breaking News झारखंड

    थानापरिसर के चहारदीवारी निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    थानापरिसर के चहारदीवारी निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    बेगूसराय :- थाना परिसर के चाहरदीवारी निर्माण कार्य के विरोध में प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के झमटिया गाँव निवासी करीब दस की संख्या में महिला पुरुष का भूख हड़ताल प्रखंड कार्यालय के परिसर में पिछले तीन दिन से लगातार जारी है। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों अजीत कुमार महतो(वार्ड पंच) महू महतो, शंकर महतो, सुमित कुमार, सावित्री देवी, इंद्रा देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, उषा देवी एवं कंचन देवी का कहना है कि वे लोग 1971 में गंगा नदी में आई भयंकर बाढ़ विस्थापित हैं। वे लोग झमटिया गाँव में थाना के बगल में बसे हैं, जहाँ सडक से नीचे होने की वजह से बरसात का पानी जमा हो जाता है। यहाँ जमने वाला पानी थाना के पीछे बने पोखर मेन बहता था जो कि थाना परिसर का चहारदीवारी बन जाने के बाद बाधित हो जायेगा। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना है कि इस जल जमाव की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो जायेगा। इसलिए थाना का चहारदीवारी निर्माण से पहले इस जलजमाव का उपाय निकाला जाये। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने बताया कि चाहरदीवारी निर्माण शुरू होने के वक्त विधायक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवियों ने आश्वासन दिया था कि चाहरदीवारी निर्माण से पूर्व ही जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाएगी लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने अधिकारीयों पर आरोप भी लगाया कि तीन दिन से भूख हड़ताल चल रहा है लेकिन अब तक हड़ताल स्थल पर न तो स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम आई और न ही कोई अन्य अधिकारी, बस सोमवार को अंचलाधिकारी केवल भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे लेकिन कोई निदान नहीं निकल सका। मामले में अंचलाधिकारी सुरजकांत ने बताया कि मामला उक्त जमीन थाना का होने की वजह से मेरे क्षेत्राधिकार से बाहर है, मैंने वरीय पदाधिकारी को मामले से अवगत करा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा में शामिल होने के बाद बहरागोड़ा पहुँचे कुणाल का ऐतिहासिक स्वागत
    Next Article सुरक्षा और सुविधा की मुक्कमल हो व्यवस्था सभी छठ घाटो पर:उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.