Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुगलकाबाद में हिंसा : सौ से ज्यादा वाहन तोड़े, भीम आर्मी चीफ सहित 91 गिरफ्तार, फोर्स तैनात
    Breaking News Headlines अपराध

    तुगलकाबाद में हिंसा : सौ से ज्यादा वाहन तोड़े, भीम आर्मी चीफ सहित 91 गिरफ्तार, फोर्स तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 22, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिल्ली के तुगलकाबाद में हिंसा फैलाने का मामला में कुल 91 लोग गिरफ्तार हुए हैं. इसमें भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर आजाद को भी गिरफ्तार किया गया है. चन्द्रशेखर आजाद पर दंगा फैलाना, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, आगजनी करना और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप है. इस घटना में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. सभी आरोपियों को आज साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा.दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार 21 अगस्त को बड़े पैमाने पर हिंसा हुई. उपद्रवियों ने 100 से ज्यादा वाहनों में तोडफ़ोड़ की जिनमें से कुछ गाडिय़ां पुलिस की हैं और कुछ आम लोगों की हैं. संत रविदास का मंदिर गिराए जाने का विरोध कर रहे लोगों ने दो बाइकों में आग भी लगाई. इस प्रदर्शन से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सड़कों पर काफी जाम देखने को मिला, स्कूली बस, एंबुलैंस सहित कई बड़े वाहन जाम में फंसे रहे. स्कूली बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.प्रदर्शनकारियों उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिस ने भीम आर्मी और दलित समाज से जुड़े 70 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को भी हिरासत में ले लिया गया है. बता दें कि संत रविदास मंदिर को तोडऩे के विरोध में यह हिंसा हुई. पुलिस के मुताबिक, भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने तुगलकाबाद के रविदास मंदिर को तोडऩे को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली के जंतर मंतर में रैली करने की अनुमति मांगी थी. उनसे जंतर-मंतर पर रैली की अनुमति नहीं दी गई और रामलीला ग्राउंड में रैली करने के लिए कहा गया.बुधवार को रैली करने के बाद लोग मार्च करते हुए तुगलकाबाद की तरफ निकल पड़े. हजारों की संख्या में चल रहे लोगों को कई बार समझाया गया लेकिन वे नहीं माने. इसके चलते कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. कई जगहों पर एम्बुलेंस फंसी रहीं. जैसे ही प्रदर्शनकारी तुगलकाबाद के नजदीक पहुंचे उन्होंने पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर पथराव शुरू कर दिया और फिर वाहनों में तोडफ़ोड़ करने लगे. उन्होंने कुछ बाइकों में आग लगा दी. पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठी चार्ज किया.

    इस मामले में भीम आर्मी के चीफ समेत 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दलित संगठन भीम आर्मी ने दावा किया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं. प्रदर्शनकारी बसों और ट्रेनों से देश के विभिन्न हिस्सों से आए थे. बता दें कि गत 10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने रविदास मंदिर को तोड़ दिया था. बाद में कोर्ट ने यह भी कहा था कि इस मामले को लेकर राजनीति न हो. दिल्ली से लेकर पंजाब तक कई राजनीतिक पार्टियां इसे लेकर राजनीति कर रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीबीआई के जिस मुख्यालय का चिदंबरम ने किया था उद्घाटन, उसी में आरोपी बन कर बितानी पड़ी रात
    Next Article आटो सेक्टर के लिए राहत, मंदी रोकने सरकार नहीं बढ़ाएगी रजिस्ट्रेशन फीस

    Related Posts

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.