निजाम खान
*जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार(भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से ई- मुलाकात के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचल अधिकारी/ थाना प्रभारी से लॉक डॉउन-2 Covid 19 से संबंधित समीक्षा की गई।*
उपायुक्त जामताड़ा द्वारा निर्देश दे दिया गया कि लॉक डाउन- टू को सख्ती से पालन करना होगा। बॉर्डर को सील पहले से किया गया है फिर भी कुछ लोग दूसरे जिलों से आकर जामताड़ा जिला में घुस जा रहे हैं जो कि खेद जनक बात है इस पर अमल करें अन्यथा सम्बन्धित पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया की गश्ती को और बढ़ाएं।आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे।
उपायुक्त द्वारा कहा गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी थाना प्रभारी अपने स्तर से लोगों को जागरूक भी करें।
जामताड़ा जिले के सभी सब्जी बाजारों या अन्य जगहों पर पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है सभी लोगों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करावे एवं लोगों को मास्क सैनिटाइजर के प्रयोग हेतु जागरूक करें ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करें और जागरूक हो।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया साथ ही 20 अप्रैल से दिए जाने वाले रियायतो के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
गृह मंत्रालय के द्वारा 15 अप्रैल को जो गाइडलाइन दिया गया है उस संदर्भ में 20 अप्रैल से कुछ गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी तथा कुछ गतिविधियां चालू रहेगी इस संदर्भ में उपायुक्त द्वारा विस्तार से बताया गया। साथ ही लॉयन ऑर्डर के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया।
*मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, आईटीडीए निदेशक श्री नीतीश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, ईडीएम बिरजू राम, राजीव कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।