फोटो– थाना में जप्त गिट्टी लदा हाईवा।
उत्तम कुमार मुनि
संवाददाता,नाला(जामताड़ा)– डीएसपी मनोज कुमार झा ने मलडिहा मुख्य मार्ग पर एक गिट्टी लदा हाईवा जप्त की | बताया जाता है कि गाड़ी नं० JH04k-0460 दुमका से अफजलपुर की ओर जा रही थी |इसी क्रम में पदाधिकारियों द्वारा उक्त वाहन को जप्त कर ली गई | डीएसपी श्री झा ने बताया कि जप्त वाहन का प्रतिवेदन आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को प्रेषित की गई है |छापामारी में डीएसपी मनोज कुमार झा ,थाना प्रभारी सुरजीत प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजुद थे |