रिपोर्ट
युद्ध पति का
नाला (जामताड़ा)
सोमवार को दिन 5:00 बजे अचानक बारिश आया ।बारिश के साथ ठनका गिरने से मधुबन के वैद्यनाथ मंडल का मृत्यु हो गया। जिसका उम्र करीब 40 साल है। बताते चलें कि खबर के अनुसार मवेशी चराने के लिए नदी के किनारे गए थे। वही ठनका गिरने से बैजनाथ मंडल का मृत्यु हो गया। वह नाला प्रखंड के अंतर्गत पांजुनियर पंचायत के मधुबन गांव का है। उनका शादी पाकुरिया पंचायत के पाकुरिया गांव के जंग बहादुर माझी के द्वितीय पुत्री से हुई थी। उनके एक लड़का जिसका उम्र करीब 12 वर्ष एवं एक लड़की जिनकी उम्र 8 साल है। 5:00 बजे मृत्यु हो गई ठनका गिरने से करीब 2 घंटे बाद खबर मिला की बैजनाथ मंडल का मृत्यु ठनका गिरने से हो गया। आसपास के आदमी दौड़ कर गया ।ग्रामीणों को जब खबर मिला तब ग्रामीणों के कुछ आदमी उनको देखने के लिए गया।
ग्रामीणों द्वारा नाला थाना को खबर कर दिया गया खबर पाते ही तुरंत एएसआई घटनास्थल पर पहुंचे एवं अनंत परीक्षण के लिए जामताड़ा भेजने के लिए प्रस्तुति चल रहा है। बताते चलें कि 1 साल पहले अपने परिवार से बैजनाथ मंडल अलग हुए थे एवं खाली जगह पर घर बनाए थे एवं दो संतान एवं पत्नी के साथ रह रहा था। बैजनाथ मंडल ने खेती बारी कर अपना परिवार का भरण पोषण करता था। इस दुख की घड़ी में उनके ससुर जंग बहादुर माजी एवं उनके सास इस दुख की घड़ी में मधु बनाकर आकर परिवार को सामने खड़ा हुई।