Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला प्रशासन ने सामग्रियों कि बिक्री के लिए नई समय सारणी जारी किया
    Breaking News Headlines झारखंड

    जिला प्रशासन ने सामग्रियों कि बिक्री के लिए नई समय सारणी जारी किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2020Updated:March 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार (भा.पु.से.) ने फल, सब्जी, दूध तथा राशन की बिक्री हेतु समय दिनांक 27.03.2020 से सम्पूर्ण लॉक डाउन अवधि/ अगले आदेश तक प्रतिदिन प्रातः 06.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक पुर्ननिर्धारित किया।*

    *जामताड़ा जिले के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर, जिला प्रशासन ने सामग्रियों कि बिक्री के लिए नई समय सारणी जारी किया।*

    कोविड 19 के संक्रमण का भारत में संभावित प्रसार एवं प्रादुर्भाव को देखते हुए इसकी रोकथाम हेतु दिनांक 24.03.2020 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 25.03.2020 से अगले 21 दिनों तक कतिपय आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में संपूर्ण लॉक डाउन घोषित किया गया है, उक्त लॉक डाउन से संबंधित प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में इस कार्यालय द्वारा संयुक्त आदेश संख्या 151 गो0(आ0) दिनांक 24.03.2020 निर्गत है जिसके द्वारा फल, सब्जी, दूध की बिक्री का समय प्रतिदिन प्रातः 08.00 बजे से 11.00 बजे तक तथा राशन की दुकान का समय अप0 02.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार, श्री हेमंत सोरेन द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में उक्त संयुक्त आदेश संख्या 151 गो0(आ0) दिनांक 24.03.2020 में आंशिक संशोधन करते हुए जामताड़ा जिले में फल, सब्जी, दूध तथा राशन की बिक्री हेतु समय दिनांक 27.03.2020 से सम्पूर्ण लॉक डाउन अवधि/ अगले आदेश तक प्रतिदिन प्रातः 06.00 बजे से संध्या 06.00 बजे तक पुर्ननिर्धारित किया जाता है।
    शेष यथावत रहेंगे।

    सभी संबंधित स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त अवधि में वर्णित वस्तुओं की बिक्री निर्धारित समानुसार ही हो तथा लोगो का अनावश्यक भीड़-भाड़ न होने पाय, इसका कड़ाई से अनुपालन करायेंगे।

    साथ ही खरीददारी के समय कोविड 19 के संक्रमण से बचाव हेतु सभी निधार्रित उपायों/ निर्देशों/ मानकों (यथा सामाजिक दूरी, हैण्ड वांषिग/ सेनेटाईजिंग/ मास्क का उपयोग आदि) का अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।

    उक्त निर्देशों का उल्लंघन करनेवालों विक्रेताओं/ व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

     

    इन्हें भी पढ़े????

     

    https://rastrasamvad.com/लॉक-डाउन-का-पालन-करना/

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीहीजाम पुलिस ने भूखे लोगों को बिस्किट्स खिलाया तथा पानी पिलाया
    Next Article समाज के लिए मिसाल बने ग्रामीण

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.