Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयंती विशेष :गुरु नानक देव जयंती
    Breaking News Headlines धर्म राष्ट्रीय साहित्य

    जयंती विशेष :गुरु नानक देव जयंती

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2020Updated:September 16, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु नानक देव जयंती पर

    गुरु नानक देव जयंती पर,यह शब्द सुमन की माला है,
    निज राष्ट्र प्रेम अभिनन्दन है, और सत्य कहन की ज्वाला है।
    सच्चे बंदे रब ने जब जब, धरती पर आन उतारे हैं,
    तो जन जन ने पूजा उनको,और जीवन स्वयं सँवारे हैं।
    वो प्रथम गुरु उस मज़हब के, जो शौर्य सत्य का हामी है,
    इक बंदे सब हैं ईश्वर के जो उस मत का अनुगामी है।
    हिन्दू मुस्लिम या सिक्ख ईसाई इनमें भेद नहीं कोई,
    मानवता के कांधों पर ही जिनकी हर इक निष्ठा सोई।
    इब्राहिम लोदी ने जिनको रक्खा बरसों कारागृह में,
    पर ज्योति जला अच्छाई की रक्खी गुरु नानक ने हिय में।
    अंधे विश्वासों का भ्रम भी, तोड़ा सच्चे उपदेशों से,
    हर एक कुरीति रीति मिटा जो रहते थे दरवेशों से।
    निज धर्म रक्षा हित कितने ही बलिदानों की परिपाटी है,
    जिनसे कृत कृत्य हुई हरदम इस भारत भू की माटी है।
    करतार नगर ननका साहिब गुण गान करे जिनका अब तक,
    गुरुमुख पंजाबी बोल सजे हैं पाकिस्तानी भी लब तक।
    ईश्वर के उस अनुनायी का करती शत शत अभ्यर्थन है
    गुरु नानक चरणों में नत मस्तक ही इस सोनी का तन मन धन है…..

    सोनी सुगन्धा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP: स्वास्थ्य विभाग में 50 साल के ऊपर के बाबुओं की होगी छंटनी
    Next Article सहायक पुलिसकर्मियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है हेमंत सरकार: रघुवर दास

    Related Posts

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    May 13, 2025

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    May 13, 2025

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    May 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    जामताड़ा एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, दिए गए आवश्यक निर्देश

    गरीबों का बैकलॉग राशन भी कालाबाजारी की भेंट चढ़ा

    पूर्वी टुंडी के दलदली में त्रिदिवसीय हनुमत महायज्ञ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

    समाहरणालय मे आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुँचे फरियादीयों से मिले उपायुक्त

    तिरिंग मे छऊ नृत्य 18 मई को, डांस प्रतियोगिता 19 को

    किराए पर रहने वाली महिला ने कालिका राय हत्याकांड का बड़ा राज खोला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.