जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने आज ओल्ड केबल टाउन स्थित इस्कॉन टेंपल एवं उसके आसपास स्थित इनकैब इंडस्ट्रीज के क्वार्टर का भ्रमण किया तथा उस क्षेत्र की समस्याओं को जाना। भाजपा महानगर जमशेदपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अप्पा राव के नेतृत्व में कार्यक्रम रखा गया था जिसमें विशेष पदाधिकारी ने भृमण किया तथा सफाई कार्य की समीक्षा की। वहां के निवासियों का कहना था कि बरसात होने के कारण उक्त क्षेत्र में घास तथा छोटी झाड़ियां उग आई है जिसको विशेष पदाधिकारी ने तुरंत कटवाने का निदेश दिया। क्षेत्र में श्रमदान करवा कर आसपास फैले कचरे को साफ करने पर विचार हुआ। तथा ओल्ड केवल टाउन के निवासियों को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन से भी जोड़ने पर सहमति बनी। सभी निवासियों ने इस बात पर सहमति दी कि वे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्यक्रम से जुड़ेंगे तथा प्रतिमाह ₹50 सेवा शुल्क देंगे। उक्त फील्ड विजिट में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक रंजन कुमार पांडे, शकील अनवर मेहंदी, स्वच्छता निरीक्षक राजेश शर्मा, स्वच्छता संवेदक के सुपरवाइजर हरिप्रसाद शामिल थे।