बेगुसराय (निज संवाददाता)बेगुसराय जिले में जन अधिकार पार्टी का विस्तार बिहार प्रदेश सचिव राम रतन शर्मा के नेतृत्व में तेजी से हो रही है जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जाप के जिला अध्यक्ष संजय कुमार के अध्यक्षता में मंगलवार को बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष वह कार्यकर्ता का चयन किया गया जिसमें वीरपुर के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दीपक साह, उपाध्यक्ष रंजित कुमार, संजीव कुमार जयसवाल को डिहपर पंचायत अध्यक्ष जबकि भवानंदपुर पंचायत अध्यक्ष के पद पर कुंदन कुमार को नियुक्त किया गया है। तथा शेष बचे सभी पंचायतों में भी जल्द चयन कर लिया जाएगा इसके साथ ही बेगुसराय जिले के मटिहानी एवं सदर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं को चयन कर लिया गया है जिससे आगामी चुनाव में जाप एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आएगी साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उनको बधाई दिया गया जिसमें मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष के पद की जिम्मेवारी सोनू कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर रंधीर कुमार सिंह एवं निर्मल कुमार सिंह, जबकि प्रखंड महासचिव के पद पर सिकंदर महतों,सचिव के पद पर नगीना महतों को मनोनित किया गया।मौके पर बुटाली सिंह, संजय सोनी, सोनू कुमार, ओम प्रकाश समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।