Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथी बार जारी हुआ डेथ वारंट जारी, अब 20 मार्च को होगी निर्भया के दोषियों को फांसी
    Breaking News राष्ट्रीय

    चौथी बार जारी हुआ डेथ वारंट जारी, अब 20 मार्च को होगी निर्भया के दोषियों को फांसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: निर्भया के दोषियों को अब 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी होगी, पटियाला हाउस कोर्ट ने आज नया डेथ वारंट जारी करते हुए यह आदेश दिया है. निर्भया के दोषियों के नाम यह चौथी बार डेथ वारंट जारी हुआ है. नया डेथ वारंट जारी होने के बाद अब इनके पास बचने का उपाय ना के बराबर शेष रह गया है. हालांकि अभी भी पवन गुप्ता के पास यह विकल्प शेष है कि वह राष्ट्र्रपति द्वारा खारिज की गई दया याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करें.निर्भया मामले में चारों दोषियों की फांसी के लिए नई तारीख मुकर्रर करने की मांग करते हुए दिल्ली सरकार बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थी, पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को नोटिस जारी किया है. इससे पहले तीन बार दोषियों की फांसी टल चुकी थी, यह चौथी बार है जब निर्भया के दोषियों के नाम डेथ वॉरंट जारी किया गया है.इससे पहले हर बार कानूनी प्रक्रियाओं की जटिलता की वजह से निर्भया के दोषी बच जा रहे थे. निर्भया केस में तिहाड़ जेल ने पटियाला हाउस कोर्ट को लिखित अर्जी देकर बताया है कि पवन की दया याचिका राष्ट्र्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को खारिज कर दी है, ऐसे में दो मार्च को डेथ वॉरंट पर लगाए गए स्टे की अब कोई जरूरत नहीं है.पवन के पास अब भी बचा है एक विकल्प- कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी कर दिया है हालांकि अभी भी पवन अपनी दया याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है. जैसा बाकी दोषियों ने किया था तीन बार टली फांसी- निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को पहले फांसी होने वाली थी, फिर कोर्ट ने डेथ वारंट रोक दी थी, एक फरवरी को भी दोषियों को फांसी देने की तारीख तय की गई लेकिन कानूनी प्रावधानों के चलते इसे भी रद्द कर दिया गया.फिर तीन मार्च को दोषियों को लटकाने की तारीख तय की गई. लेकिन इस बार भी डेथ वारंट रद्द हो गया. यह चौथी बार है जब दोषियों के नाम डेथ वारंट जारी किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरबीआई ने यस बैंक पर लगाई पाबंदी, जमाकर्ताओं में हड़कंप
    Next Article आपसी सहयोग व सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाये होली का त्यौहार:उपायुक्त

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.